हरियाली तीज पर चुनरी प्रिंट साड़ी पहनें
आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप इस हरियाली तीज पर किस तरीके से चुनरी प्रिंट साड़ी स्टाइल कर सकते हैं और अपने लुक को निखार सकते हैं।
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक त्यौहार होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं और इस त्यौहार को खास तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। हरियाली तीज के लिए कई महिलाएं अलग-अलग तरह की साड़ी ज्वेलरी इत्यादि चीजें खरीदना पसंद करती हैं और अपने आप को सजाती हैं। अगर आप भी हरियाली तीज पर साड़ी पहनने का विचार कर रहे हैं तो इस बार आप चुनरी प्रिंट साड़ी स्टाइल कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक देती है।
इसमें आपको बहुत सारे डिजाइन देखने को मिल जाते हैं और इसे आप अपने लुक के हिसाब से क्रिएट भी कर सकते हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप इस हरियाली तीज पर किस तरीके से चुनरी प्रिंट साड़ी स्टाइल कर सकते हैं और अपने लुक को निखार सकते हैं।
ट्राई करें मल्टी कलर चुनरी प्रिंट साड़ी

अगर आपको मल्टी शेड पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है, तो आप इस तरह की चुनरी प्रिंट मल्टी कलर की साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। यह देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत होती है। इस तरह की साड़ी आपको सिंपल वर्क में मिल जाती है। इसे आप हरियाली तीज पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज भी स्टाइल किया जा सकता है। इसके बहुत सारे डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आराम से मिल जाएंगे। अगर आप चाहे तो इसमें छोटा प्रिंट भी ले सकते हैं और बड़ा प्रिंट भी खरीद सकते हैं। आप अपने हिसाब से इसको क्रिएट कर सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकते हैं।
स्टाइल करें ग्रीन चुनरी प्रिंट साड़ी

कहते हैं हरियाली तीज पर हरे रंग का पहनना शुभ माना जाता है। आप इस तरह की चुनरी प्रिंट डिजाइन साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है। इसमें आपको सितारे वाला काम भी मिल जाता है और गोटा पट्टी डिजाइन भी मिल जाता है। आप इस साड़ी को प्रिंट के साथ खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह होती है कि इस तरीके की साड़ी को बांधने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह बहुत ही ज्यादा लाइटवेट साड़ी होती है। इस तरह की साड़ी मार्केट में और ऑनलाइन आपको ₹250 से लेकर ₹500 तक की रेंज में आराम से मिल जाएगी।
रेड कलर चुनरी प्रिंट साड़ी

अक्सर शादी के बाद जब हरियाली तीज पहले पड़ती है तो अधिकतर महिलाएं लाल कलर पहनना बेहद पसंद करती हैं। इसमें आप गोटा पट्टी डिजाइन वाली साड़ी कैरी कर सकते हैं। यह बहुत ही हैवी लुक देती है और आपके लुक को भी खूबसूरत बनाती हैं। इसे आप अलग-अलग कलर में भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें बहुत सारे डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। इस लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बनाने के लिए इसके साथ इयररिंग्स और नेकलेस भी स्टाइल किया जा सकता है।
इस हरियाली तीज आप भी अपने लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं और इन चुनरी प्रिंट साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं। इस तरह की साड़ी आपके त्यौहार को और भी ज्यादा स्पेशल बना देती है।
