The perfect combo of style, warmth and glamour
The perfect combo of style, warmth and glamour

Hand Knitted Sweater: अगर आपको बुनाई का शौक है तो आप खाली समय में धूप में बैठकर और मूंगफलियां खाते हुए अपने किसी खास के लिए पुलोवर और स्वेटर बुन सकती हैं। इन दिनों वैसे भी हाथ से बुने स्वेटर्स का फैशन है।

सामग्री: 200-200 ग्राम काली, स्मोकी ग्रे व सिल्वर ग्रे ऊन, 9 नं. की सलाई।
विधि : आगे का भाग: डार्क ग्रे में 130 फं. डालकर गा.स्टि. से 6 स. बुनें, अब डिजाइन डालें 1 उ. स. हर बार उ. ही बुनी जाएगी।
पहली सलाई: 2 फं. सी., 2 फं. का 1 फं., 3 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 2 फं. सी., 2 फं. का 1 फं., 2 फं. का 1 फं., 3 फं. सी., 1 फं. के दोनों तरफ जाली बुनें। इसी प्रकार सारी स. बुनें।
तीसरी लाइन: 2. फं. सी., 2 फं. का 1 फं., 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., 2 फं. सी., ध.अ.क. 1 फं. सी., इसी प्रकार सारी स. बुनें। इसी प्रकार 3 स. और बुन लें। इस प्रकार जो एक फं. पर दोनों तरफ जाली डाली थी वह 9 फं. हो जाएंगे और जहां घटाए थे वह भी 2 फं. रह जाएंगे। सारे फं. पर सि.ग्रे ऊन लगा कर जाली डालें। जाली इस प्रकार डालें ध.अ.क. 2 फं. का 1 फं., 1 फं. सी., ध.अ.क. 2 फं. का 1 फं. इसी प्रकार सारी स. बुनें। 3 स. स्टा.स्टि. से बनाकर चौथी स. पर जाली डालें। 10 स. बनाने के बाद डार्क ग्रे ऊन लगा कर नीचे वाले की तरह बुनें। काली ऊन लगाकर फिर डार्क ग्रे वाला डिजाइन डालें। सि.ग्रे ऊन से फिर 10 स. में जाली डालें, इसी प्रकार दोहराते हुए 20 इंच बनाकर 5-5, 3-2 से मुड्डïे के फं. घटा कर साथ ही वी गला घटाएं। ऊपर बनाए कंधे के 30-30 फं. रह जाएं। पीछे का भाग भी इसी प्रकार बनाएं, गोल गला 5½ इंच बनाने के बाद घटाएं। एक तरफ के कंधे के फं. जोड़ लें।
गले का बॉर्डर: डार्क ग्रे से क्रोशिया से बीडिंग बना लें। पहली लाइन में पास-पास से सिं.चे. बना लें। दूसरी लाइन में 1 चे. में 3 चे. बना कर दूसरी चेन में जोड़ लें। इसी में 3 चे. बनाकर दूसरी चे. में जोड़
लें। इसी प्रकार दोनों तरफ बीडिंग बना लें।
आस्तीन: काली ऊन से 9 नं. की स. पर 60 फं. डालें, 2 स. गा.स्टि. से बनाकर पीछे वाले भाग के समान डिजाइन डालें। हर 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 20 इंच लं. होने तक फं. बढ़कर 110-114 तक हो जाएं। 5-5, 3-3, 2-2, 2-2 से फं. घटा कर सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं, इसकी सिलाई कर लें। काली ऊन से डोरी बनाकर कमर पर डालें। इसके आगे तीनों रंग के फूल बनाकर लगाएं। 2 छोटी डोरी बना कर आस्तीन में डालें। आपकी जाल वाली फ्राक टाइप टॉप तैयार है, किसी भी रंग की जींस के साथ पहनें।

नाप: कुल लंबाई 48 सेमी., बगल तक लंबाई 31 सेमी., बाजू की लंबाई 41 सेमी., गले तक लंबाई 33
सेमी.।
सामग्री: ब्राउन ऊन 150 ग्राम, लाल, स्लेटी, पीली, जामुनी, हरी व गुलाबी ऊन 25-25 ग्राम, 8 नं. का क्रोशिया, 8 नं. की सलाइयां व मोटी सूई। संकेत: चे.-चेन, ट्रे.-ट्रेबल, लों.ट्रे.-लोंग ट्रेबल,
ड.क्रो.-डबल क्रोशिया।
विधि: बाजू क्रोशिये द्वारा बुनी गई हैं और आगे-पीछे के भाग सलाइयों द्वारा बुने गए हैं।
बुनाई: बाजुओं में नीचे बताए अनुसार क्रोशिये से बुनाई डालें-
पंक्ति 1: (ब्राउन) 3 ट्रे. *1 चे., 1 स्टि. छोड़कर 3 स्टि. पर 1-1 हा.ट्रे. *चिह्नï से चिह्नï तक दोहराती जाएं।
पंक्ति 2: (ब्राउन) 3 ट्रे. पर 3 ट्रे. *पहली पंक्ति की 1 चे. स्पे. में हुक डालते हुए 1 लों.ट्रे., 3 ट्रे. पर 3 ट्रे. *चिह्नï से चिह्नï तक दोहराती जाएं।
पंक्ति 3: (लाल) 3 ट्रे. पर 3 ट्रे. *पहली पंक्ति की 1 चे. स्पे. में हुक डालते हुए 1 लों.ट्रे., 3 ट्रे. पर 3 ट्रे.
*चिह्नï से चिह्नï तक दोहराती जाएं। इन्हीं 3 पंक्तियों को दोहराती जाएं, हर बार तीसरी पंक्ति
में रंग बदलती जाएं।

पीछे का भाग: ब्राउन ऊन से 96 फं. डालकर 4 फं. सी. व 4 फं. उ. की रिब में 8 सेमी. बुनें। अब रिब में ही 3-3 सेमी. की 4 पट्टियां क्रमश: लील, पीली, जामुनी व गुलाबी बुनें। प्रत्येक 2 पट्टियों के बीच में 2-2 ब्राउन सलाइयां बुनें। ऊपर की बुनाई ब्राउन ऊन से स्टा.स्टि. में करें। बगल तक लंबाई करके मुड्ढïों के छांट के लिए दोनों ओर 13-13 फं. बंद कर दें। शेष फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।
आगे का भाग: पीछे के भाग के समान बुनें। यथास्थान गला छांटें। गला मध्य के 42 फं. पर घटायें। इसके लिए मध्य के 16 फं. बंद कर दें। अब दोनों ओर अलग-अलग बुनें। 2 सलाइयों के शुरू
में गले की ओर क्रमश: 3 व 2 फं. घटायें। उसके बाद प्रत्येक सलाई में तब तक 1-1 फं. घटायें जब तक कि 15 फं. न रह जायें। 15-15 फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी कर लें।
बाजू: (दोनों बाजू एक समान बुनें), ब्राउन ऊन से 67 चे. पर 1 पंक्ति ट्रे. की व 1 ड.क्रो. की बनायें। ऊपर बताये अनुसार क्रोचेट बुनाई डालते हुए लंबाई पूरी करें।

गले की पट्टी: आगे-पीछे के भागों को कंधों पर से सीकर क्रोशिये द्वारा गले की पट्टी बुनें। पट्टी बनाने के लिए बुनाई की दूसरी तीसरी पंक्तियां क्रमश: ब्राउन व गुलाबी ऊन से बुनें। 2 पंक्तियां ड.क्रो. की बनाकर ऊन तोड़ दें। टॉप की सिलाई कर लें।

सामग्री : ग्रे 415 ग्राम, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।
विधि : बाजू : 60 फंदे डालकर 1&1 का 1.5 इंच बॉर्डर बुनें फिर केबल का डिजाइन बुनते हुए हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 17 इंच तक बुनें। फिर दोनों तरफ से 107-107 फंदे बढ़ाते हुए केबल का डिजाइन डालें। 4 इंच बुनने पर दोनों तरफ से बीच में से गले की कटाई गोलाई में 4 इंच तक फंदे बढ़ाएं। 107-107 फंदे बंद कर दें। फिर हर 6वीं सलाई में दोनों तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 15.5 इंच तक बुनें और 1&1 का 1.5 इंच बॉर्डर बुनकर सुई से बंद कर दें। इसी प्रकार आधा दूसरा भाग भी बुनें और दोनों भागों को सुई से जोड़ दें।
गला : गले केफंदे उठाकर 1&1 की 4 सलाई बुनकर सुई से बंद कर दें। नीचे के फंदे उठाकर 2&2 का 5 इंच बॉर्डर बुनकर सुई से बंद कर दें।

The perfect combo of style, warmth and glamour
The perfect combo of style, warmth and glamour

सामग्री : 105 ग्राम ब्लू ऊन, 90 ग्राम हरा ऊन, 90 ग्राम पर्पल ऊन, 90 ग्राम ऑरेंज ऊन, 90 ग्राम पिंक ऊन, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।
विधि : अगला भाग : 51 फंदे ब्लू रंग से डालकर पर्ल की 5 सलाई बुनें। इसी प्रकार पांचों रंग से 5-5 सलाई बुनते हुए बीच में बराबर दूरी पर जाली का डिजाइन डालते हुए 20 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई तिरछी हर सीधी सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए करें। बाजू की कटाई के 3 इंच ऊपर गले की कटाई हर सीधी सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 4 इंच में दोनों तरफ से फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
पिछला भाग : 95 फंदे डालकर अगले भाग की तरह पांचों रंग से 5-5 सलाई पर्ल की डालते हुए 20 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई दोनों तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 7 इंच तक करें।
बाजू : 75 फंदे डालकर औरेंज रंग से 5 सिलाई पर्ल की बुनें। पांचों रंगो की 5-5 सलाई बुनते हुए दोनों तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 7 इंच तक बुनें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला : गले के फंदे उठाकर 2&2 का 2.5 इंच बॉर्डर बुनें। 1 इंच बॉर्डर होने पर दायीं तरफ बटन के लिए होल रखें।

सामग्री : 350 ग्राम स्पार्कल्स हरा ऊन, 75 ग्राम प्रिटी बेबी हरा ऊन, क्रोशिया नं. 12, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।
विधि : अगला भाग : 112 फंदे डालकर 2&2 का 3.5 इंच बॉर्डर बुनें। फिर सीधा बुनते हुए दोनों तरफ से हर छठी सिलाई में 1-1 फंदे घटाते हुए 7 इंच तक बुनें फिर 1 इंच सीधा फिर हर 8वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7 इंच तक बुनें। बॉर्डर के ऊपर 7 इंच बुनने पर गले की कटाई हर सीधी सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए करें। 14.5 इंच बुनने पर बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम से करें। बाजू की कटाई के ऊपर 4 इंच में सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार पिछला भाग भी बुनें।
बाजू : 52 फंदे डालकर 2&2 का 4 इंच बॉर्डर बुनें फिर सीधा बुनते हुए हर 8वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 18 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला : गले के लिए क्रोशिया से 10 टिक्कियां बुनें और उनको वी-शेप में जोड़ें और गले में लगा दें और क्रोशिया से बिडिंग कर दें।

सामग्री : हरे रंग की ऊन 400 ग्राम व 9 नं. की सलाइयां
नाप : टॉप की लंबाई 22 इंच, फंदे 110, आस्तीन की लंबाई 22 इंच, फंदे 52।
विधि : एक सी. एक उ. 2½ का बार्डर बनाया, स्टा.स्टिच से, सीधा बगल घटाने की लं. तक बुना बगल घटाते समय 4 सी. बुन कर दो बार फंदे लपेट कर जाली बनाइए। दो का एक करके ऊपर तक घटेगा, दो उ. दो सी. 9 बार फिर बायीं तरफ से 9 बार 30 सी. = 11, बीच में सी. बुनें। उल्टी सि. में सी. पर सी., उ. पर उ. बुनें। तीसरी सि. में एक फं. शिफ्ट करके तिरछी डिजाइन पड़ती जाएगी ऊपर बीच में दो सी. छोड़कर लंबाई पूरी करें।
आस्तीन : 52 फं. डाल कर बॉर्डर बुनें। बीच-बीच में बढ़ाए बगल पर आगे पर्त की तरह दो सी. दो बार लपेट कर जाली दो का एक करती जाएं। आखिर में 8-10 फं. रहने पर छोड़ दें।
पिछला पर्त : इसी प्रकार सादा बनाए। पीछे होल किनारे बनाना है पर बीच की डिजाइन नहीं बनेगी। आगे पीछे दोनों आस्तीन के फंदे एक साथ सि. पर डालें। आगे पीछे के पर्तों पर होल बनाएं, बाजू पर साथ ही बुनें। दो लाइन कुल और बुनें, फिर एक साथ फंदे एक-एक करके बंद कर दें। टॉप तैयार है। बोट गले की तरह कुछ ढीला-ढाला स्टाइलिश गला बनेगा।