मिस न करें खूबसूरत H अल्फाबेट के मेहंदी डिज़ाइन: H Letter Mehndi Designs
H Letter Mehndi Designs

H लेटर के मेहंदी डिज़ाइन है बेहद आकर्षक

अगर आप H लेटर से मेहंदी डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इन डिजाइन को बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास डिजाइन की लिस्ट-

H Letter Mehndi Designs : प्राचीन काल से मेहंदी भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इसे कई लोग शादियों और त्योहारों में अपने हाथों पर सजाते हैं। कई महिलाओं और लड़कियाों के लिए मेंहदी लगाए बिना तीज-त्यौहार अधूरा सा लगता है। मेहंदी डिजाइन को महिलाएं पैर, कलाई और हाथों पर तरह-तरह के डिजाइन्स लगाना पसंद करती हैं। विभिन्न के विभिन्न डिजाइन की अपनी अलग-अलग लोकप्रियता है। लेकिन अल्फाबेट मेहंदी की लोकप्रियता आजकल काफी ज्यादा बढ़ रही है। आज के समय मं आपको A से Z तक के मेहंदी डिजाइन काफी आसानी से मिल जाएंगे। आज इस लेख में हम आपको H अल्फाबेट से बनने वाले कुछ खास मेहंदी डिजाइन्स बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत डिजाइन।

फूलों के साथ H लेटर

H Letter Mehndi Designs

हथेली पर यह खूबसूरत डिजाइन काफी ज्यादा अच्छा लग सकता है। H अल्फाबेट के चारों ओर बना डिजाइन मेहंदी के लुक को और अधिक खास बनाता है। अगर आपको हल्का-फुल्का डिजाइन बनाना आता है, तो आप इसे अपने हाथों पर खुद से भी बना सकते हैं। 

ब्रास्लेट डिजाइन

कपल्स के लिए यह ब्रास्लेट डिजाइन काफी ज्यादा खास हो सकता है। इसे आप अपनी कलाई पर बना सकते हैं। यह आपकी कलाई का लुक काफी खूबसूरत बना सकता है। वहीं, इसे आप दूसरों की नजरों से आसानी से छिपाकर भी रख सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो उनके नाम से पहले अक्षर H से इस खास डिजाइन को बनवा सकते हैं। साथ ही आप अगर सिंगल है, तो भी इस खूबसूरत डिजाइन को किसी अच्छे मौके पर अपने हाथों पर छाप सकते हैं।

H Letter Mehndi

पेड़ की तरह बनाएं H अल्फाबेट

अल्फाबेट मेहंदी डिजाइन दूसरों से थोड़ा अलग होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप नैचर को काफी पसंद करते हैं, तो अपने H अल्फाबेट को थोड़ा सा पेट का लुक दें। मुख्य रूप से नारियल या फिर ताड़ का पेड़ बनाना आपके डिजाइन को काफी ज्यादा खास बना सकता है। इस तरह H अक्षर के मूल से दो पेड़ लटके हुए होते हैं।  

 Mehndi Designs

सिंपल और स्वीट H अल्फाबेट

कभी-कभी यूं ही हाथों पर मेहंदी लगाने का मन कर जाता है। ऐसे में आपको अगर कुछ समझ न आए, तो आप इस बेहद ही सिंपल से डिजाइन को अपने हाथों पर बना सकते हैं। यह डिजाइन काफी सिंपल है। खासतौर पर बच्चों के हाथों पर इस तरह का डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आएगा।

 Letter Mehndi Designs

अल्फाबेट मेहंदी डिजाइन का चलन इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको भी H अक्षर से बने मेहंदी डिजाइन बनाने हैं, तो आप इस तरह डिजाइन बनवा सकते हैं। अगर आपको हमारे ये डिजाइन पसंद आए, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना। 

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment