G अक्षर का मेहंदी डिज़ाइन बनाना है बेहद आसान, देखिए लेटेस्ट पैटर्न: G Letter Mehndi Design
G Letter Mehndi Design

बेहद खूबसूरत हैं ये जी अक्षर के मेहंदी डिज़ाइन

हाथों पर G लेटर से बने मेहंदी के डिज़ाइन काफी खूबसूरत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास और खूबसूरत डिज़ाइन की लिस्ट-

G Letter Mehndi Design : शादियों और त्योहारों जैसे अवसरों पर मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन  हमेशा पहली लिस्ट में होते हैं। कई महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाने के लिए उत्साहित रहती हैं। वहीं, पुरुष भी इसे आजकल हथेली पर लगाना पसंद करते हैं। खासतौर पर अक्षर (Letter) वाले मेहंदी डिज़ाइन  को पुरुष और महिला दोनों ही लगाना पसंद करते हैं। कई लोग मेहंदी को बेहतर तरीके से हाथों पर लगाने के लिए आर्टिस्ट को हायर करते हैं। हालांकि, लेटर वाले मेहंदी डिज़ाइन के लिए आपको किसी पेशेवर आर्टिस्ट की जरूरत नहीं होती है। आज हम आपको इस लेख में G लेटर से बनने वाले कुछ खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन  के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से अपने हाथों पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन जी लेटर मेहंदी डिज़ाइन की लिस्ट-

स्टाइल में बनाएं G लेटर

G Letter Mehndi Design
G letter mehndi design

जी लेटर को सिंपल में लिखने के बजाय आप थोड़ा स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को आप अपने हाथों की कलाई पर सजा सकती हैं। इसके आसपास बना डॉट और हार्ट डिज़ाइन मेहंदी को और अधिक खूबसूरत बनाता है। इस तरह का मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही मनभावन वाइब्स देती है। यह लड़कियों के लिए काफी आकर्षक डिज़ाइन  हो सकता है।

बेहद सिंपल लेकिन खास है ये डिज़ाइन 

latest G mehndi design
latest G mehndi design

मेहंदी केवल शादियों और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों के लिए ही नहीं है। आप कभी भी अपने हाथों को सुंदर दिखाने के लिए इसे आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। खासतौर पर इस तरह के डिज़ाइन  के लिए आपको किसी अवसर की जरूरत नहीं होती है। जब भी मन करें आप इस बेहद ही प्यारे और खूबसूरत डिज़ाइन  को अपने हाथों पर सजाएं। इसके लिए आपको किसी बड़े से मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत नहीं है। 

थोड़ा प्रोफेशनल है ये डिज़ाइन 

अगर आपको थोड़ी बहुत कलाकृति आती है, तो आप अपने G लेटर को इस तरह का लुक दे सकते हैं। इस आप अपनी हथेली और कलाई पर कहीं भी बना सकते हैं। यह मेहंदी का डिज़ाइन  आपके हाथों पर बेहद ही खूबसूरत लगेगा। 

Creative Mehndi Design
Creative Mehndi Design

हार्ट और डॉट का कॉम्बिनेशन है परफेक्ट

मेहंदी लगाना अगर आपको पसंद हैं और आप खाली बैठकर बोर हो रहे हैं, तो अपने हाथों पर इस तरह के डिज़ाइन  बनाने की कोशिश कीजिए। इससे आपकी बोरियत भी कम होगी साथ ही हाथों और कलाईयों का लुक भी बेहतर होगा। इस तरह का डिज़ाइन  हाथों पर दिखने में काफी अच्छा लगता है। इसके चारों ओर बना हार्ट काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। 

Dot mehndi design
Heart & Dot Mehndi design

मेहंदी के इन खूबसूरत डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर बनवा सरते हैं। अगर आपको हमारे ये मेहंदी के डिज़ाइन पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिए। 

Leave a comment