Overview:बनारसी से लेकर फुलकारी दुपट्टे को स्टाइल करने के लिए यहां से लें टिप्स
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सूट के साथ दुप्पटा कैरी करने के कुछ अलग अलग तरीके बताने वाले है जिनसे आप अलग अलग फैब्रिक के दुप्पटे को स्टाइल से कैरी कर सकती है।
Dupatta Styling Tips: आज के समय में कई तरह के फैब्रिक में आपको दुपट्टे मिल जाएंगे जिसमे कई अलग अलग कलर भी अवेलेबल है। अगर आप अपने फैब्रिक को ध्यान में रखते हुए उसी स्टाइल से दुपट्टा को कैरी करती है तो आपका बोरिंग सा लगने वाला स्टाइल एक स्टेटमेंट लुक में बदल जाएगी और आप इसमें काफी खूबसूरत और ग्लैमरस भी लगेंगी। इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सूट के साथ दुपट्टा कैरी करने के कुछ अलग अलग तरीके बताने वाले है जिनसे आप अलग अलग फैब्रिक के दुपट्टे को स्टाइल से कैरी कर सकती है।
1. फुलकारी दुपट्टा :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फुलकारी दुपट्टा बेहद ज्यादा कलरफुल होता है आपके प्लेन और बोरिंग सूट को अधिक आकर्षक और वाइब्रेंट बना देता है। फुलकारी दुपट्टे पर की गई एंब्रॉयडरी इसे यूनीक और खास बना देती है। फुलकारी दुपट्टे को विशेष तौर से पंजाब के लोग पहनते हैं लेकिन आजकल यह हर किसी को पसंद आने लगा है। फुलकारी दुपट्टे में ब्राइट और बोल्ड कलर को शामिल किया जाता है। पंजाबी सूट पर कैरी किए जाने वाले इस दुपट्टे को आप अपने दोनों शोल्डर पर कैरी कर सकती हैं जो दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा। अगर आप इसे प्लेन व्हाइट या फिर ब्लैक अनारकली के साथ पहन रही है तो आप इसे वन शोल्डर भी रख सकती हैं।
2. बनारसी दुपट्टा :

आपको किसी खास फंक्शन में बाहर जाना है तो आप प्लेन सूट के साथ बनारसी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं जो दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा। अपने लुक को रॉयल फील देने के लिए भी आप बनारसी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। विशेष रूप से अनारकली सूट और चूड़ीदार पजामी के साथ बनारसी दुपट्टा काफी खूबसूरत लगता है। आपको इसे एक अलग एलिमेंट के साथ कैरी करना है तो आप इसे वन साइड शोल्डर रखकर कैरी कर सकती हैं। अगर आप किसी सूट के साथ बनारसी दुपट्टा तेरी कर रही है तो ध्यान दें कि अपने सूट के साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टे को सूट का हिस्सा बनाए। अगर आप इस सूट के साथ हील्स पहनती है तो वह काफी ग्रेसफुल लगेगा।
3. शिफॉन दुपट्टा :

शिफॉन के दुपट्टे इस समय काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं और उनमें मशीन और गोटा पत्ती का काम भी हो रहा है। कम वजन में आने वाले यह दुपट्टे आजकल काफी ट्रेंड में भी चल रहे हैं। आप भी शिफॉन के फ्लोरल या सादे दुपट्टे अपनी अलमारी में स्टॉक में रख सकती हैं। इन दुपट्टे को आप सूट के साथ ही नहीं बल्कि जींस और शर्ट के साथ भी एक स्कार्फ के रूप में काम ले सकती हैं। इसके अलावा शर्ट, अनारकली और प्लेन डिजाइन के सूट के लिए फ्लोरल शिफॉन के दुपट्टे काफी खूबसूरत लगेंगे। इससे क्रॉप ड्रेपिंग भी किया जा सकता है। इस तरह के दुपट्टे को आप कई तरह से यूज में ले सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बना सकती हैं।
4. चंदेरी दुपट्टा :

चंदेरी फैब्रिक में आने वाले दुपट्टे सेमी शियर से लेकर सॉफ्ट ओपेक वैरायटी में आपको मिल जाएंगे। सिल्क कॉटन ब्लेंड फैब्रिक बहुत ही लग्जरी और क्लासी लगता है। इसके अलावा चंदेरी दुपट्टे में जरिए एंब्रॉयडरी दुपट्टे को अपनी स्टाइल का हिस्सा भी बना सकती हैं। आप चंदेरी दुपट्टे को कई प्रकार से स्टाइल कर सकती हैं। जैसा कि हम आपको बता दें अगर आप एक वेस्टर्न आउटफिट के साथ चंदेरी दुपट्टा कैरी करना चाहती हैं तो आप ऑफ वाइट दुपट्टे को चुन सकती हैं।
5. इक्कत दुपट्टा :

अगर आपको अपने लुक को स्टाइलिश और ग्रेसफुल बनाना है तो आप इक्कत दुपट्टा को कैरी कर सकती है। इस प्रकार के दुपट्टे दिखने में भी काफी फॉर्मल और क्लासिक लगते है जो आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे। आप चाहे तो इसके साथ कोई भी सादा या वर्क वाला सूट कैरी कर सकती है जिस पर इक्कत वाला दुपट्टा काफी अच्छा लगेगा।
आप भी इनमे से कोई भी दुपट्टा किसी खास अवसर पर कैरी कर सकती है।
