स्लिम दिखने के लिए अपनाएं ऐसी स्टाइलिंग
महिलाएं वजन कम करने के लिए वर्कआउट से लेकर डाइटिंग तक सब करती हैं। मगर कई बार ये करने के बाद भी वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें लगता है वह स्टाइलिश नहीं दिख सकती हैं।
Outfits for Fat Women: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है ताकि वह हर तरह के आउटफिट कैरी कर सके। मगर ऐसा जरुरी नहीं होता है कि सबकी बॉडी एक-सी हो। कुछ लोग स्लिम होते हैं तो उन्हें टेंशन नहीं होती है कि वह किसी भी तरह की ड्रेस पहन सकते हैं। लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको कोई भी आउटफिट पहनने से पहले दस बार सोचना पड़ता है। महिलाएं वजन कम करने के लिए वर्कआउट से लेकर डाइटिंग तक सब करती हैं। मगर कई बार ये करने के बाद भी वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें लगता है वह स्टाइलिश नहीं दिख सकती हैं। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो ये सोचना बंद कर दीजिए अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रेसेस के आइडिया देने वाले हैं जो आपके पेट को छुपा देंगे और आप भी एकदम स्टाइलिश लगेंगी। बस आपको कुछ टिप्स फॉलो करके शॉपिंग करनी होगी ताकि आप उनमें स्लिम लग सकें।
लॉन्ग कुर्ते

पेट छुपाने का सबसे बढ़िया ऑप्शन लॉन्ग कुर्ता है। आप डेनिम के साथ लॉन्ग कुर्ता कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसे सिंपल मत रखिएगा। थोड़ा स्टाइलिश रखिएगा ताकि ये आपके मोटापे को छुपाने के साथ आपको फैशनेबल भी दिखाए। इसके साथ आप जूती और ऑक्सीडाइज ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।
ड्रेस के साथ कैरी करें जैकेट

मोटापा छुपाने का सबसे आसान तरीके लेयरिंग करना है। अगर आप लेयरिंग में अपके पहनती हैं तो इससे आपका टमी भी नहीं दिखेगा और काफी कूल लुक भी नजर आएगा। आपको इसके लिए बस ड्रेस के साथ जैकेट करना होगा। जैकेट आपका टमी छुपाने में मदद करेगा। बस जैकेट और ड्रेस के कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना होगा।
ओवरसाइज्ड टी-शर्ट
ओवरसाइड्ज टी-शर्ट आजकल ट्रेंड में हैं। ये कंफर्टेबल होने के साथ आपको क्लासी भी बना देती हैं। आप ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को जॉगग और स्नीकर के साथ पेयर कर सकती हैं। ये काफी कूल लुक है और आपका टमी भी आसानी से इसमें छुप जाएगा।

प्लीटिड स्कर्ट
महिलाओं को स्कर्ट पहनना बहुत पसंद होता है। बस आपको उसके लिए सही स्कर्ट सिलेक्ट करना जरुरी है। डेनिम और शॉर्ट स्कर्ट में आपका टमी दिखता है। लेकिन अगर आप प्लीटिड स्कर्ट को प्लेन टॉप के साथ पहनती हैं तो ये बहुत प्यारा लगता है। मोटापा छुपाने के लिए आपको अपने वार्डरोब में ये स्कर्ट जरुर एड करनी चाहिए।

शेड्स का रखें ध्यान
आपको इस दौरान एक चीज का सबसे ज्यादा ध्यान रखना है वो है कपड़ों के कलर। आपक उन कलर से बचना है जिसमें इंसान मोटा लगता है। कहा जाता है कि ब्लैक कलर मोटापा चुपाता है। अगर ये सही है तो आपको अपने वॉर्डरोब में ब्लैक कलर के आउटफिट शामिल कर लेने चाहिए। आपको व्हाइट कलर के कपड़े पहनने से बचना है। इस कलर में आपका टमी साफ दिखेगा।
मोटापा छुपाने के लिए आप इस तरह के आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ये कंफर्ट के साथ आपको फैशनेबल भी बनाएगा। बस आपको कपड़े खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है और टाइट कपड़े पहनने से बचना है।
