easy and simple trendy mehndi designs for karwa chauth 2024
easy and simple trendy mehndi designs for karwa chauth 2024

Overview: करवाचौथ पर लगाएं सिंपल मेहंदी के ये डिजाइन

Mehndi Design For Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। इसके बिना एक सुहागिन का शृंगार अधूरा है। अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी सजाना पसंद करती हैं, लेकिन आपको इसे सही ढंग से लगाना नहीं आता, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ आसान और ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे।

Mehndi Design For Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। इसके बिना एक सुहागिन का शृंगार अधूरा है। अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी सजाना पसंद करती हैं, लेकिन आपको इसे सही ढंग से लगाना नहीं आता, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ आसान और ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे।

इन्हें आप अपने हाथों पर बहुत ही आसानी से सजा सकती हैं। ये बहुत ही कम समय में लग भी जाते हैं। आइए देखें मेहंदी के आसान डिजाइन। इन ट्रेंडी और इजी मेहंदी डिजाइन्स के साथ आप भी इस करवाचौथ अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

Also read: उर्वशी रौतेला के हॉट गाउन पहनकर आप भी दिखेंगी अप्सरा, आज ही कर लें कलेक्शन में शामिल: Urvashi Rautela Gown Looks

झुमर मेहंदी डिजाइन

आजकल इस तरह का झुमर मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप आसान डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो आपको इस डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इसके साथ मोटे-मोटे फूलों वाला डिजाइन आपकी मेहंदी को कंप्लीट कर देगा। लीफ वाले डिजाइन के साथ आप अपनी उंगलियों को भी सजा सकती हैं।

जालीदार डिजाइन मेहंदी

इस तरह के जालीदार डिजाइन बनाना बहुत ही आसान है। इसे कोई नौसिखिया भी आसानी से बना सकता है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी। इसमें आप बीच-बीच में बारात वाले डिजाइन भी बना सकते हैं। इससे आपके हाथ और भी खूबसूरत दिखेंगे।

सिंपल मोर और हाथी डिजाइन मेहंदी

हाथी वाली मेहंदी का नाम सुनकर ही लगता है कितना मुश्किल होगा, लेकिन ये बहुत ही आसान है। इस हाथी और मोर डिजाइन को बहुत ही आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है। इसे आप अपने हाथों से खुद ही घर पर लगा सकती हैं। इस इजी मेहंदी के साथ आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

इजी बिंदी बेल डिजाइन मेहंदी

अगर आपको भरे हुए हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो आप इस तरह की बेल वाली मेहंदी को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत ही प्यारे लगेंगे। इस डिजाइन की खासियत ये है कि इसे आप अपने मन के हिसाब से कैसे भी बना सकती हैं। आपको किसी फिक्स डिजाइन को रिक्रिएट करने की जरूरत नहीं है।

दुल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन

अगर ये आपका पहला करवाचौथ है, तो आपको इस तरह के यूनिक मेहंदी वाले डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। इसमें बीच में दुल्हा-दुल्हन और एक हाथ के बीच में लड़की बनी है, जो वाकई बहुत ही प्यारी लग रही है। इस डिजाइन को बनाने से आपके हाथों में अलग ही शोभा होगी। ये आप किसी की मदद लेकर भी बना सकती हैं। इसके लिए पहले पेन की मदद लें फिर डिजाइन पर मेहंदी चलाएं।

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

अगर आप शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाने वाली हैं, तो आप इस बार दुल्हन जैसी ही सज सकती हैं। इसके लिए आप हाथों में दुल्हन मेहंदी का ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाना थोड़ा सा ट्रिकी हो सकता है, लेकिन ये लगने के बाद आपको हाथों पर खूब जचेगी।

फुल हैंड फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको कोई भी डिजाइन बनाना नहीं आता, तो आपको फूलों वाली ये मेहंदी लगानी चाहिए। इसे लगाना सबसे आसान है। इस डिजाइन में आप अपनी पसंद के हर तरह के फूल बना सकती हैं। इससे आपको अलग ही डिजाइन देखने को मिलेगा।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...