टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को आज हर कोई जनता है। दीपिका ने टीवी सीरियल “ससुराल सिमर का” से अपनी वो पहचान कायम की है जिसकी वो हक़दार है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपनी बहुत बड़ी पहचान बनाई है और लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई है। आपको बता दें कि, दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते है। दीपिका के लड़के तो दीवाने है साथ ही खासतौर पर लड़कियां भी उनके ड्रेसिंग सेन्स की दीवानी है। दीपिका का सलवार सूट लुक बहुत ही सुन्दर और यूनिक होता है।

 

इसीलिए चलते अगर आप भी दीपिका की फैन है और उनके जैसे खूबसूरत सलवार सूट ट्राई करना चाहती है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए दीपिका के कुछ स्टाइलिश सूट की फोटोज लेकर आए है जिसे आप भी ट्राई कर सकती है। वहीं इस सूट की ख़ास बात यह है कि, आप इन्हे अपने हिसाब से कैरी कर सकती है। आपको बता दें कि, दीपिका को ट्रेडिशनल पहनना काफी पसंद है इसीलिए उन्हें अक्सर सलवार सूट में ही स्पॉट किया जाता है। हालांकि दीपिका उन एक्ट्रेसेस में से है जिनके ऊपर हर एक ऑउटफिट बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब वो सूट पहनती है तो लाखों लोगों के दिल चुरा लेती है।

 

फेस्टिवल लुक

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

अगर आप किसी फेस्टिवल जैसे रक्षाबंधन या दिवाली के लिए सूट देखना चाहते है तो आप दीपिका कक्कड़ के इस सूट को ट्राई कर सकती है। दीपिका का यह सूट आपको एक प्रॉपर फेस्टिवल वाइब देगा। लाइट पीच कलर का यह सूट दीपिका के ऊपर बहुत ही सुन्दर लग रही है। वहीं यह कलर भी दीपिका के ऊपर बहुत जच रहा है। साथ ही इस सूट की सबके ख़ास बात उनका वर्क और डिज़ाइन है। हल्के सूट के साथ हैवी बॉर्डर दीपिका और सूट को एक अलग और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। दीपिका के इस सूट को आप भी ट्राई कर सकती है।

 

हॉट रेड

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

अगर आप अपने समवन के साथ जाना चाहती है और कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती है तो दीपिका का यह सूट आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है। रेड कलर में आप बिलकुल दीपिका जैसी ही हॉट लगेंगे और साथ ही यह कलर प्यार का कलर भी कहा जाता है। हालांकि दीपिका का यह सूट बिलकुल सिंपल है इस सूट में बिलकुल भी वर्क नहीं किया गया है। लेकिन इस बावजूद भी यह सूट एक हॉट और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। हालांकि इस सूट की खासियत कुर्ते के घेहराव से है। घेर वाले कुर्ते ज्यादातर लड़कियों को पसंद है आप इसके साथ लेगी या चूड़ीदार सलवार भी कैरी कर सकती है।

 

येलो शरारा

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

अगर आप घर के किसी फंक्शन के लिए सूट कैरी करना चाहती है तो दीपिका का यह शरारा लुक आप ट्राई कर सकती है। वहीं दीपिका के इस सूट की खासियत उसका कलर और उनका पैटर्न है। दीपिका काफी ट्रेंडी एक्ट्रेसेस में से है वो ट्रेंड के साथ चलना बहुत पसंद करती है और शायद यहीं वजह है कि, उन्हें पता है कि उन्हें किस ट्रेंड के साथ क्या मैच करना है। साथ ही दीपिका के इस शरारे पर नजर डाली जाए तो शरारा में ज्यादा कुछ वर्क नहीं है लेकिन उसके बाद भी बहुत सुंदर लग रहा है।

 

“सिमर” का “समर लुक”

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

टीवी सीरियल “ससुराल सिमर का” की फेम दीपिका कक्कड़ का यह समर लुक भी काबिलेतारीफ है। अगर आप नार्मल वेयर के लिए सूट ट्राई करना चाहती है कि, सिमर का यह सूट लुक ट्राई कर सकती है। लाइट कलर के अलावा इस सूट का पूरा डिज़ाइन भी बहुत लाइट है। इस सूट को आप समर लुक में ऐड कर सकती है। पेंट के साथ कुर्ते में दीपिका को काफी आराम भी दे रहा है। इसके अलावा यह सूट काफी सिंपल, शोवर होने के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव भी है।

 

ब्लैक एंड वाइट कॉम्बो

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

ब्लैक एंड वाइट का कॉम्बिनेशन हर एक इंसान को पसंद रहता है बहुत कम ही लोग होंगे जिसे ये कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं लगता है। वही इस सूट में दीपिका बहुत ही सुन्दर लग रही है। दीपिका का यह सूट आपको हमेशा ही एक परफेक्ट लुक देगा। सीपिका के इस सूट को आप ट्राई कर सकती है और उनके जैसे अट्रैक्टिव दिख सकती है।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Fitness - शहीद कपूर के लिए आसान नहीं था "कबीर सिंह" बनना, घटाया था 14 किलो वजन 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com