लाख के कड़े के यह डिजाइन देते हैं एकदम एंटीक लुक

लाख के कड़े राजस्थानी कल्चर का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसे मनिहारी महिलाओं के द्वारा बनाया जाता है।

Lac kade for Antique Look: सभी महिलाओं को सजाने संवारने का शौक होता है लेकिन यह श्रृंगार बिना चूड़ियों के पूरा नहीं होता है। जब चूड़ियों की बात आती है तो लाख के कड़े का जिक्र जरूर होता है। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं और पारंपरिक भी होते हैं। लाख के कड़े राजस्थानी कल्चर का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसे मनिहारी महिलाओं के द्वारा बनाया जाता है। यह कड़े रंग-बिरंगे तो होते ही हैं इसी के साथ इन पर मोती नग क्रिस्टल स्टोन जरी इत्यादि इन सभी का काम भी किया जाता है जो इन कड़ो की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

इन कड़ो को धार्मिक भी माना जाता है और शुद्ध और पवित्र भी माना जाता है। लाख के कड़े पहनना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आप भी लाख के कड़ो को साड़ी के साथ पहन सकते हैं और क्लासी लुक पा सकते हैं।

लाख के पेंटिंग वाले कड़े होते हैं स्टाइलिश

Lac Kade for Antique Look
Lac bangles with paint designs

लाख के कड़ो में पेंटिंग वाले कड़े भी आते हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इसमें फूल पत्ती बन्ना बन्नी और पशु पक्षियों के चित्र इत्यादि सभी बने होते हैं। अगर आप दुल्हन के लिए लाख के कड़े ले रहे हैं तो मार्केट में आपको इसका पूरा चूड़ा मिल जाता है। आप इस तरह के चूड़े में दूल्हा दुल्हन डोली और बारात के चित्र भी बनवा सकते हैं। इस तरह के लाख के कड़े रंग-बिरंगे होते हैं। इन्हें आप चूड़ी के साथ या फिर बिना चूड़ी के भी पहन सकते हैं।

लाख के सिंपल वाले कड़े

Simple lac bangles
Simple lac bangles

लाख के सिंपल कड़े आप किसी भी शिफॉन कॉटन या फिर जॉर्जेट की साड़ी के साथ पहन सकते हैं। यह देखने में सिंपल होते हैं लेकिन क्लासी लुक देते हैं। इस तरह के कड़ो के साथ आप कांच की सिंपल चूड़ियां भी पहन सकते हैं। इसके जरिए आपको एक डिजाइनर लुक मिल सकता है। बेस्ट बात यह है कि आप अपनी साड़ी से बिल्कुल मिलते जुलते कड़े भी खरीद सकते हैं। कांच की चूड़ी के अलावा आप लाख के कड़ो के साथ मेटल या फिर लाख की चूड़ियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पारंपरिक डिजाइन वाले लाख के कड़े

Traditional lac bangles
Traditional lac bangles

लाख के कड़ो में आपको राजस्थानी कल्चर भी मिल सकता है, जो आपको पारंपरिक डिजाइन वाले लाख के कड़े में दिखाई देता है। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा सुंदर होते हैं। आप इसे हैवी साड़ी के साथ भी पहन सकते हैं। इनको पहनने से लुक बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। अगर आप चाहे तो इसमें सिंपल चूड़ी लगाकर भी पहन सकते हैं।

लाख के जड़ाऊ वाले कड़े

Lac jadau bangles
Lac jadau bangles

लाख के जड़ाऊ कड़े बाजार में देखने को बहुत ज्यादा मिल जाते हैं। इन्हें पार्टी वियर कड़े भी कह सकते हैं। इस तरह के कड़े आप हैवी साड़ियां पार्टी वियर साड़ी के साथ पहन सकते हैं। लाख के जड़ाऊ कड़ो के साथ डिजाइनर कांच की चूड़ियां भी लगा सकते हैं। अगर आप चाहे तो चूड़ी के बिना भी इन कड़ो को पहना जा सकता है। अब लाख के जड़ाऊ कड़ो की डिजाइन में लटकन स्टाइल कड़े भी मिलने लगे हैं।

इस तरह के राजस्थानी पारंपरिक लाख के कड़ो का इस्तेमाल करके आप एक क्लासी लुक पा सकते हैं।