'Ramayan' fame

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी की अदा पर कई लोग फिदा हैं तो वहीं उनके घर की खूबसूरती भी कुछ कम नहीं है। देबिना सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फेंस से रुबरु होती रहती है। इस दौरान देबिना ने अपने घर की भी कुछ झलकियां अपने चाहने वालों को दिखाई है।

आज हम आपको खूबसूरत देबिना के आलिशान घर की सैर करवाने ले जा रहे हैं। तो देर किस बात की चलिए। देबिना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस को अपने घर की सैर करवा रही है। 2011 में ही देबिना ने टीवी और फिल्म एक्टर गुरमीत चैधरी के साथ शादी कर ली थी।

दोनों ही एक साथ काफभ् एंजोय करते है उनके इस खुशमिजाज अंदाज को उनके फेंस भी काफी पसंद करते हैं। दोनों ने ही साथ में कई टीवी शोज भी किए हैं जिसमें से सबसे ज्यादा हिट रामायण रहा। दोनों ने ही इसमें लीड रोल निभाया और तभी से ये फैंस के फेवरेट बन गए। देबिना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपने मुंबई वाले घर को कुछ महीने पहले ही रेनोवेट करवाया था।

YouTube video

वीडियो की शुरुआत में देबिना ने अपने घर के हाईटेक मेन गेट के लॉक को दिखाया हैै। जो कि उनके घर को हमेशा सिक्योर रखता है। अपने घर के अंदर की ग्रैंड एंट्री को उन्होंने कांच से सजाया है। यहां पर एक सुंदर और छोटा मंदिर भी है। इयके बाद देबिना लेकर गई अपने लिविंग रूम में। देबिना ने अपने लिविंग रुम को फूल हाईटेक बनाया है यहां उन्होंने एक प्रोजेक्टर भी लगा रखा है।

इसके अलावा अपने घर में एक खूबसूरत कोना उन्होंने अपने खिताब के लिए भी सजाया हैै। यहां देबिना और गुरमीत की ट्रॉफीज को रखा हुआ है। इसके आगे देबिना ने अपने डाइनिंग एरिया को दिखाया है। वीडियो में यह एरिया पूरी तरह से शाही नजर आ रहा है। यहीं एक दीवार पर देबिना और गुरमित कई तस्वीरें लगी हुई हैं। देबिना ने अपने किचन को भी सुंदर और हाईटेक बनाया है।

 

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com