Stylish Footwear: फुटवियर सिर्फ पैरों को प्रोटेक्ट नहीं करते हैं, बल्कि आपके स्टाइल को भी एन्हॉन्स करते हैं। आप कई अलग-अलग फुटवियर को आसानी से कैरी कर सकती हैं।
रेड टो फ्लैट्स

इस तरह के फुटवियर केजुअल्स और पार्टी दोनों में ही काफी अच्छे लगते हैं। अगर आप हील्स पहनने में खुद को कंफर्टेबल फील नहीं करती हैं, लेकिन एक स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन्हें पहन सकती हैं।
येलो फ्लैट फुटवियर

येलो कलर का यह फ्लैट फुटवियर ना केवल केजुअल्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। बल्कि आप इन्हें ऑफिस, हॉलिडे या फिर कभी भी आसानी से पहन सकती हैं। इतना ही नहीं, इस तरह के फ्लैट फुटवियर एथनिक वियर और वेस्टर्न आउटफिट दोनों के साथ आसानी से कैरी किए जा सकते हैं।
व्हाइट फ्लिप फ्लॉप

यह एक बेहद ही कंफर्टेबल फुटवियर है, जिन्हें केजुअल्स में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इन बेसिक फ्लिप फ्लॉप में व्हाइट कलर काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इसमें आप अपनी च्वॉइस के आधार पर कई अलग कलर्स को भी सलेक्ट कर सकते हैं।
स्ट्रॉ फ्लिप फ्लॉप

यह एक बोहेमियन स्टाइल फुटवियर है, जो आपके पूरे लुक को एक ट्विस्ट देता है। अगर आप एक ईको-फ्रेंडली फुटवियर पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरह के स्ट्रा फ्लिप फ्लॉप को कैरी कर सकती हैं। गर्मी के दिनों में इस तरह के फ्लिप फ्लॉप देखने में काफी अच्छे लगते हैं।
