चेन मेहंदी डिज़ाइन हमेशा रहती है ट्रेंड में
चेन मेहंदी डिज़ाइन काफी खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन हैं। आइए देखने हैं कुछ प्यारे और खूबसूरत से चेन मेहंदी डिज़ाइन की लिस्ट।
Chain Mehndi Design : चेन मेहंदी डिज़ाइन एक ऐसी खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन है, तो आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। कई महिलाओं को मेहंदी की खुशबू और इसके रंग की खूबसूरती बहुत ही अच्छी लगती है। इसलिए अक्सर छोटे-मोटे अवसरों पर महिलाएं मेहंदी के तरह-तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर सजाना पसंद करती हैं। वहीं, मेहंदी खूबसूरती के साथ-साथ प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए कई स्पेशल डे पर आप इसे अपने हाथों पर लगा सकती हैं। मेहंदी के तरह-तरह के डिज़ाइन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। इन डिज़ाइन में चेन डिज़ाइन काफी अलग और खूबसूरत होता है।
चेन आकृति से बने खूबसूरत से डिज़ाइन्स आपको बहुत ही पसंद आ सकते हैं। चेन डिज़ाइन हमारे हाथों की शोभा बढ़ाते हैं और हमें अच्छा महसूस कराते हैं। चेन मेहंदी डिज़ाइन आप किसी भी छोटे-मोटे जश्न के मौकों पर अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इससे हमारे हाथों की सुंदरता बढ़ती है। आइए देखते हैं कुछ शानदार चेन मेहंदी डिज़ाइन-

मंडला के साथ चेन मेहंदी डिज़ाइन
मंडला के साथ यह चेन मेहंदी डिज़ाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह एक ऐसा डिज़ाइन है, तो कभी भी पुराना नहीं हो सकता है। मंडला मेहंदी डिज़ाइन हमेशा ट्रेंडसेटर रहे हैं। यह मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों में बहुत ही खूबसूरत लग सकते हैं। आप इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को अपने समय और रुचि के हिसाब से कभी भी लगा सकती हैं।

कर्व चेन के साथ फ्लावर पैटर्न मेहंदी डिज़ाइन
बैक हैंड हैंड का यह चेन मेहंदी डिज़ाइन काफी ज्यादा आकर्षक हो सकता है। अगर आपका हाथ तुलनात्मक रूप से थोड़ा सा बड़ा है, तो आप इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। चेन के साथ फूलों के पैटर्न से बना यह डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत लग सकता है। इस खूबसूरत से मेहंदी डिज़ाइन को आप किसी खास अवसर पर अपने हाथों पर लगा सकती हैं।

फ्लोरल और डॉटेड चेन मेहंदी डिज़ाइन
यह बैकहैंड के लिए यह मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत हो सकता है। इससे आपके हाथ काफी भरे-भरे और खूबसूरत नजर आ सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को दुल्हनें भी अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह प्यारा सा डिज़ाइन आप किसी भी अवसर पर अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इसके साथ अपने नाखूनों को भी अच्छे से सजाना न भूलें।

रिंग के साथ चेन मेहंदी डिज़ाइन
मेहंदी के कई पैटर्न ऐसे हैं, तो आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इन्हीं पैटर्न में से एक यह खूबसूरत सा पैटर्न है, जो आपके हाथों की शोभा को बढ़ा सकता है। इस चेन डिज़ाइन को बहुत ही खूबसूरती और बारीकी से सजाया गया है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

चेन मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही आकर्षित करने वाला डिज़ाइन है। आपको इन डिज़ाइन में कई तरह के पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे।
