“बॉलीवुड ट्रेंड के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड से ट्रेंड चलता है” यह बात आपने बहुत बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको इसको सिद्ध करके भी बताएंगे। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों ने जब-जब पिंक लहंगे पहने तब-तब पिंक लहंगों का ट्रेंड दौड़ गया। गौरतलब है कि, हर लड़की को पिंक कलर और ट्रेडिशनल पहनना बहुत पसंद है। वहीं जब बात लहंगे की हो तो पिंक लेहंगा सुन कर ही हर लड़की के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों ने पिंक लहंगा पहनकर सबको अपना दीवाना बना लिया है।
अगर आपके घर में कोई शादी है या आपकी ही शादी है और आप उसके लिए डिज़ाइनर लेहंगा ढूंढ रही है। तो आपकी इस तलाश को हम इस पोस्ट के जरिए ख़त्म करने वाले है और आपको बहुत सुन्दर सुन्दर लहंगे बताने वाले है जो आपकी फेवरेट एक्ट्रेस ने भी कैरी किया है। इन अभिनेत्रियों को पिंक लहंगे में देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
अनन्या पांडे
View this post on Instagram
बॉलीवुड की सबसे क्यूटेस्ट अभिनेत्री अनन्या पांडे के दीवाने आज हर कोने में मौजूद है। वहीं अनन्या ने भी पिंक लहंगा पहनकर अपने फैन्स को घायल कर दिया था उनका यह लुक वाकई काबिलेतारीफ था। अगर आप भी अनन्या जैसी खूबसूरत लगन चाहती है तो अनन्या के लहंगे इंस्पिरेशन ले सकती है। आपको बता दें कि, अनन्या ने रेशम से बना यह लहंगा दिवाली के दिन पहना था। फ्यूशिया पिंक कलर के लहंगे को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।
आलिया भट्ट
View this post on Instagram
बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री के नाम से मशहूर आलिया भट्ट का यह लहंगा सबसे अलग है। वहीं इस की खासियत की बात की जाए तो लहंगे के दुप्पटे पर माइक्रो प्रिंट हाथ की कशीदाकारी कढ़ाई की गई है। जिसके बीच में आलिया की फिल्म ‘राजी’ का गाना ‘ए-वतन मेरे वतन’ को लिखा गया है। साथ ही आलिया का यह पूरा लहंगा हैंडमेड है इसे बेकार के कपड़ों से बनाया गया था। जिन्हें रीसाइक्लिंग और टेक्सटाइल कर नया रुप साथ ही इस लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई है। जिसमें तितलियां, दो ध्रुव महासागर, जानवर, छोटे-छोटे फूल, पहाड़ और घरों को बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाए गए है।
मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हसीनाओं में से एक है मलाइका अरोड़ा जिन्होंने 45 की उम्र में भी अपने आप को बिलकुल फिट रखा हुआ है। वहीं अगर आप ब्राइड के लिए लहंगा ढूंढ रही है तो मलाइका का यह लहंगा बिलकुल परफेक्ट है। मलाइका का यह लहंगा काफी हैवी है और इसमें बारीकियों के साथ काम किया गया है। इसमें कोई दोमत नहीं है कि, मलाइका इस पिंक लहंगे में बहुत सुन्दर लग रही है। आप भी मलाइका के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती है और अपनी शादी में इसे पहन सकती है।
कियारा आडवाणी

साथ ही अब बात करते है कबीर सिंह मूवी से अपनी पहचान कायम करने कियारा अडवाणी को आज हर कोई जनता है। वहीं कियारा के इस पिंक पावडर लहंगे की बात की जाए तो कियारा का यह लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा है। कियारा आडवाणी का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था लाखों लोगो ने कियारा के इस लुक की बहुत तारीफ की थी। आप भी कियारा का यह पाउडर पिंक लहंगा ट्राई कर सकती है। वही इस लुक को स्वैग देने के लिए कियारा ने ब्लैक सनग्लासेस कैरी किये है और लहंगे के कलर से मिलती हुई पोटली भी कैरी की है।
माधुरी दीक्षित
View this post on Instagram
बॉलीवुड में एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से जानी जाने वाली माधुरी दीक्षित के दीवाने देशो में भी है। माधुरी ने जहां एक ओर लोगो को अपने एक्सप्रेशन और डांस के जरिए घायल किया वहीं बची खुची कसर उन्होंने यह लहंगा पहनकर पूरी कर दी। माधुरी हर एक ऑउटफिट में बहुत सुन्दर लगती है लेकिन जब सबने उन्हें इस लहंगे में देखा तो सब अपना दिल माधुरी के इस लुक पर हार गए। आप भी माधुरी के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती है और खूबसूरत लग सकती है।
जाह्नवी कपूर
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की लाड़ली बेटी जाह्नवी किसी से भी कम नहीं है। वहीं जाह्नवी कपूर का यह लहंगा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। आपको बता दें कि, जाह्नवी ने यह लहंगा आकाश अंबानी और श्लोका की शादी में पहना था और इस वक्त जाह्नवी बहुत गॉर्जियस लग रही थी। उनके ऊपर से कोई भी अपनी नजर नहीं हटा पा रहा था।
झड़ते बालों से हैं परेशान तो इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
