Celebrity Style : बॉलीवुड में एक्टर्स ही नहीं सिंगर्स भी स्टाइल आइकन साबित हो चुके हैं। आज के जमाने के नए सिंगर्स की बात करें तो जितना मजा उनके गानों को सुनने में फैंस को आता है उतना ही उनके फैशन सेंस को भी पसंद किया जाता रहा है। नए गायक कलाकारों में नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार, जोनिता गांधी, कनिका कपूर और इन दिनों तो आस्था गिल भी अपने गानों और स्टाइल के चलते बॉलीवुड में काफी धुम मचा रही है। वहीं इन सिंगर्स के गानों का तो क्या ही कहना बॉलीवुड में लगातार इनके गाने हीट पर हीट साबित हो रहे हैं। इनके गानों के साथ ही इनके लहंगे भी बॉलीवुड में काफी ज्यादा हीट हो रहे हैं।
नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ की बात करें तो शादी के बाद भी नेहा कक्कड़ के गानों और स्टालिश अंदाज में कोई बदलाव नहीं देखा गया। बॉलीवुड को कई हीट गाने देने वाली नेहा कक्कड़ की शादी का लहंगा तो आपको याद होगा ही। अपनी शादी में नेहा ने फूल रेड लहंगा कैरी किया था जिसे उनके फेंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। बता दें कि पीछले ही साल नेहा कक्कड़ ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था और वे पंजाबी सिंगर रोहनप्रित के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।
जोनिता गांधी

बात करें जोनिता गांधी की तो बॉलीवुड में इन दिनों जोनिता भी कई ऊंची छलांग लगा रही हैै। जोनिता ने करियर की शुरुआत चेन्नई एक्सप्रेस के उनके पहले टाइटल ट्यून से की थी। इसके बाद मैं तुम्हारा, दिल खो के, द नारी नारी, स्पीकर फट जाए और भी कई हिट गाने इंडस्ट्री को दिए। जोनिता के गानों की तरह ही उनका लहंगा भी फैंस की पसंद बना रहा है। येल्लो ब्लाउज के साथ ब्लैक प्रिंटेट वर्क लहंगा में जोनिता कमाल की लग रही हैैं। फैंस को जोनिता का यह अंदाज काफी पसंद आया था।
तुलसी कुमार

2006 से बॉलीवुड को हीट गाने देने के साथ ही तुलसी कुमार फैशन सेंसेशन भी बनी रही है। लव मेरा हिट हिट, पी लूं, मुझे तेरी, तुम जो आए जिंदगी में जैसे कई सुपरहीट गाने दे चुकी तुलसी के फैशन के चर्चें भी चारों तरफ हैै। तुलसी कुमार के लहंगों को भी उनके फेैंस काफी पसंद करते आए हैं। बॉलीवुड के अवार्ड फंक्शन से लेकर कई मौकों पर तुुलसी को लहंगें में कैप्चर किया जा चुका हैै।
कनिका कपूर

2012 से बॉलीवुड में एंट्री के बाद से ही कनिका कपूर बॉलीवुड सेंसेशन बनी हुई है। चीटीया कलाइंयां, लवली, लव लेटर और बीट पे बूटी जैसे कई सुपरहीट सांग दे चुकी कनिका के फैशन के चर्चें भी दूर-दूर तक फैले हुए हैं। कनिका कपूर इस लहेंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं।
आस्था गिल

इन दिनों एल्बम्स सांग्स में अपना कमाल दिखाने वाली कलाकार आस्था गिल अब अपने फैशन के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हो रही है। बज्ज, डीजे वाले बाबू, नागिन जैसे हीट पर हीट सांग्स के साथ फैंस की पहली पसंद बनती जा रही है। आस्था गिल के गानों की तरह ही उनके लहंगे भी फैंस की पहली पसंद बन रहे हैं।