इस होली चुनें सेलिब्रिटी इंस्पॉयर्ड होली आउटफिट्स
होली पार्टी में क्या पहनें...ये सवाल अगर मन में है, तो इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन।
Celebrity Holi Outfits: लोगों ने तो अभी से ही होली की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। होली के दिन क्या पहनें, जिससे होली पार्टी में स्टाइलिश नज़र आएं। वाकई होली पार्टी वियर को लेकर ये सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो जाता हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के इन सेलेब्स से कि होली के दिन व्हाइट ड्रेस किस तरह से कैरी करना चाहिए या कलरफुल ड्रेस में खूबसूरत दिखें। आप चाहे तो इस होली अपनी ऑउटफिट का सिलेक्शन इन सेलेब्स को देखते हुए कर सकते हैं।

होली के दिन सफेद और पीले रंग का कॉन्बिनेशन लड़कियों पर काफी अच्छा लगता है। अगर आप होली के दिन सिर्फ व्हाइट के कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप कोई सिंपल सा लॉन्ग स्कर्ट और कलरफुल दुपट्टा इस्तमाल करके अपने लिए एक ड्रेस बना सकती हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकती है कि कियारा आडवाणी ने एक व्हाइट कलर का लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने पीले दुप्पटे से पेयर अप किया हैं।

वहीं, अगर आप होली के दिन भारी-भरकम ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप अनुष्का शर्मा की तरह चूड़ीदार सलवार और अनारकली कट कुर्ती साथ चौड़ा दुपट्टा पहन सकती हैं। वैसे अगर आप अनुष्का शर्मा जैसी ड्रेस पहनेंगी, तो आपको यह बिल्कुल क्लासी लुक देगा।

आपको भी क्या होली में ट्रेडिशनल कपड़े पहनना काफी पसंद है? अगर ऐसा है, तो आप आलिया भट्ट का ये व्हाइट एंड फ्लोरल लुक कैरी कर सकती हैं। इसे आप शाम के आउटिंग के लिए पहन सकती हैं। यकीन मानिए इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
Holi Outfits: प्रियंका चोपड़ा से लीजिए कलरफुल आउटफिट का इंस्पिरेशन

आजकल फ्लोरल ड्रेस का काफी चलन है। आप होली पर भी पुरानी परंपराओं को निभाते हुए सफेद रंग की फ्लोरल ड्रेस पहन सकती है। जैसा की तस्वीरों में सारा अली खान और आलिया भट्ट ने पहना है। ये ड्रेस होली पार्टी के लिए परफेक्ट है।

वैसे कुछ लोगों को होली पर काफी कलरफुल आउटफिट पहनने का मन करता है, तो ऐसे में आप प्रियंका चोपड़ा की ये मिक्स कलर प्लाज़ो-कुर्ती पहन सकती हैं, जिसमें काफी कलर कॉन्बिनेशन किया गया है। इस आउटफिट को पहनकर आप सारी महफिल लूट सकती हैं।

वहीं अगर आप पार्टी में बिल्कुल ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं, तो आप बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की ये जैकेट स्टाइल आउटफिट भी पहन सकती है, जो पार्टी में आपको एक अलग लुक देगा।
बॉलीवुड हसीनाएं भी होली में अक्सर ट्रेडिशनल कपड़े ही पहनती है, जिसमें वह काफी खूबसूरत नज़र आती हैं। चलिए अब आप भी फटाफट से इनमें से कोई आइडिया चुनकर होली आउटफिट अरेंज कर लें।
