लहंगे के साथ इस तरह की चोली करें कैरी, मिलेगा स्टाइलिश लुक: Lehenga Blouse Designs
Lehenga Blouse Designs

Lehenga Blouse Designs: लहंगे के साथ इस तरह की चोली करें कैरी, मिलेगा स्टाइलिश लुक

आप भी ब्लाउज़ खरीदने को लेकर काफी कन्फ्यूज होती है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्लाउज़ डिजाइंस लेकर आए हैं, जिसे आप लहंगे के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

Lehenga Blouse Designs: त्योहारों और शादियों का सीज़न शुरू होते ही महिलाएं अपने लिए तरह-तरह के लहंगों की तलाश में जुट जाती है। मगर लहंगे से ज्यादा उन्हें नए डिज़ाइन की ब्लाउज़ खरीदना काफी पसंद होता है। अगर आप भी ब्लाउज़ खरीदने को लेकर काफी कन्फ्यूज़ होती है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्लाउज़ डिजाइंस लेकर आए हैं, जिसे आप लहंगे के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं और इससे आपका लुक और भी निखरेगा।

डीप नेक फुल स्लीव्स

Lehenga Blouse Designs
DeepNeck Full Sleeves

अगर आप अधिक हैवी लहंगा कैरी नहीं कर रही हैं, तो आप उसके साथ डीप नेक फुल स्लीव ब्लाउज़ कॉन्फिडेंस के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आपको डीप नेक ब्लाउज़ नहीं पहनना है, तो आप प्लन्जिंग नेकलाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज़ डिजाइंस की कई तरह की वैरायटी आपको मार्केट में मिल जाएगी, जिसे आप आसानी से स्टाइल कर सकती है।

रफल स्लीव ब्लाउज़

Ruffle Sleeves
Ruffle Sleeves

इन दिनों बॉलीवुड हसीनाओं से लेकर आम महिलाओं के बीच रफल स्लीव्स वाले ब्लाउज़ काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। यह साड़ी से लेकर लहंगे के साथ काफी खूबसूरत दिखते हैं। इस तरह के स्लीव पहनने में थोड़े अनकंफर्टेबल हो सकते हैं, लेकिन स्टाइल के मामले में इनका कोई टक्कर नहीं है। अगर इन्हें सही से स्टाइल किया जाए, तो ये आपके लुक में चार चांद लगा सकते है।

नूडल स्ट्रैप ब्लाउज़

Noodle Strap blouse
Noodle Strap blouse

अगर आप अपने वेडिंग लुक को थोड़ा ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो आप अपने हेवी या लाइट लहंगे के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज़ ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो स्ट्रैप के साथ अलग अलग डिज़ाइन बनवा सकती है, जो आपके लुक में एक नया इफ़ेक्ट जोड़ देंगे। सिंगल स्ट्रैप और मल्टीपल स्ट्रैप ब्लाउज़ डिज़ाइन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

हॉल्टर नेक चोली

Halter Neck
Halter Neck

हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज़ का ट्रेंड कोई नया नहीं है। आप अपने लहंगे के साथ हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज़ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो इसका लेंथ शॉर्ट रख सकती हैं। ये दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगेगा। अगर आपके कंधे बहुत चौड़े हैं, तो इस तरह के ब्लाउज़ पहनने से बचें। साथ ही हमेशा हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज़ के साथ रिवर्स पल्लू स्टाइल करें।

ब्रालेट ब्लाउज़

Bralet Blouse design
Lehenga Blouse Designs-Bralet Blouse design

ब्रालेट ब्लाउज़ डिज़ाइन का ट्रेंड लंबे समय से महिलाओं के बीच लोकप्रिय है। अगर आपके कंधे चौड़े या छोटे ही क्यों ना हो, ये आप पर अच्छा लगेगा। ब्रालेट ब्लाउज़ लहंगे और साड़ियों के साथ भी अच्छे लगते हैं। वैसे ब्लाउज़ डिज़ाइन करवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके कंधे चौड़े हैं, तो आप स्ट्रैप को थोड़ा चौड़ा कर सकते हैं और पतले कंधों के साथ आप स्ट्रैप को पतला रख सकते हैं। ये ट्रिक आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।

क्रिस-क्रॉस डोरी ब्लाउज़

Zig zag blouse design
Zig zag blouse design

डोरी वाले ब्लाउज़ डिजाइंस कई दशक से महिलाओं के बीच पॉपुलर है। पुराने जमाने में बॉलीवुड हसीनाएं भी इस तरह के ब्लाउज़ पहना करती थी। लेकिन, अब इसमें आपको कई तरह के नए डिजाइंस मिल जाएंगे। आपका मन अगर एक्सपेरिमेंट करने का है, तो आप क्रिस क्रॉस ब्लाउज़ डिज़ाइन लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो इसकी डोरी पर टेस्लस एड करा सकती हैं या फिर कोई फैंसी लटकन भी लगवा सकती हैं।

टैसल ब्लाउज़ डिज़ाइन

Tassel Blouse designs
Lehenga Blouse Designs-Tassel Blouse designs

अगर आपको टैसल ब्लाउज़ डिज़ाइन पसंद है, तो आप अपने लहंगे के लिए ऐसा ब्लाउज़ डिज़ाइन करवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज़ पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं और आप इसे नए तरीके से स्टाइल भी कर सकते हैं। आप चाहे तो लुक में नया एक्सपेरिमेंट करते हुए टैसेल्स बैक में भी ऐड करवा सकती है।