इन तरीकों से करें पुरानी ब्रा को रीसाइकल: Bra Recycling
Bra Recycling

पुरानी ब्रा को इस तरह दें डिज़ाइनर लुक

Bra Recycling : ब्रा पुरानी हो जाने के बाद हम उसे फेंक देते हैं। क्या आप भी ऐसा करती हैं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे आप अपनी पुरानी ब्रा को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Bra Recycling : मार्केट में कई डिजाइन की ब्रा आती हैं, लेकिन कई महिलाएं डिजाइनर ब्रा लेने से कतराती हैं। क्योंकि अक्सर महिलाओं का सोचना होता है कि कुछ दिनों बाद इसे फेंकना ही है। इसलिए वे डिजाइनर ब्रा की बजाय ऐसे ब्रा का चुनाव करती हैं, जिसकी क्वालिटी अच्छी हो। लेकिन बता दें कि कोई भी ऐसा कपड़ा नहीं होता है, जो हमेशा चलें। क्योंकि जब भी किसी कपड़े की मियाद पूरी हो जाती है तो वह कपड़ा खराब हो जाता है। ब्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। इसलिए ब्रा खरीदने से पहले डिजाइनर या फिर सिंपल ब्रा को लेकर कंफ्यूज न हो।

अक्सर आप में से कई लोग ब्रा पुरानी होने पर उसे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ब्रा को भी रिसाइकलिंग कर सकते हैं। जी हां, शायद आप में से कई लोगों को यह आइडिया आया न हो कि ब्रा की भी रिसाइकलिंग की जा सकती है लेकिन यह सच है। हम पुरानी ब्रा फेंकने के बजाय इसका दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको कुछ ट्रिक्स को अपनाने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं पुरानी ब्रा की रिसाइकलिंग कैसे करें?

Bra Recycling
Bra Recycling

ओल्‍ड ब्रा से बनाएं टॉप

अगर आपकी ब्रा काफी ज्यादा पुरानी हो गई है, तो इसे फेंकने के बजाय आप इसका टॉप तैयार कर सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर इसका टॉप कैसे बनाएं, तो बता दें कि आज से समय में फ्रिंज टॉप का काफी ज्यादा चलन है। आप फ्रिंज की 2 से 3 लेयर को ब्रा के फ्रंट में एड कर सकते हैं। इससे आप पुरानी ब्रा की मदद से फ्रिंज टॉप तैयार कर सकती हैं। फ्रिंज टॉप के साथ आप क्रॉप जैकेट या फिर शर्ट बनकर अपने लुक को इन्हैंस कर सकती हैं।

फ्रिंज टॉप बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि मार्केट में आपको कई तरह के फ्रिंज डिजाइन्स मिल जाएंगे, लेकिन आपको अपनी ब्रा से मैजिंग कलर की फ्रिंज का चुनाव करना होगा। ताकि अगर ब्रा नजर आए, तो फ्रिंज से अच्छी तरह के ढक जाए।

Bra Recycling
Bra Recycling-Make top

पैडेड ब्रा की रिसाइकलिंग

अगर आपकी डिजाइनर पैडेड ब्रा पुरानी हो गई है, तो इसे आप फेंकने के बजाय काफी अच्छा लुक दे सकती हैं। इसे पहनने लायक बनाने के लिए आप उसमें रिबन, लेस, आर्टीफीशियल फ्लावर को एड करके डेकोरेट कर सकती हैं, इससे ब्रा का लुक काफी अलग नजर आएगा।

आज के समय में बोल्ड लुक के साथ ब्रालेट टॉप्‍स का ट्रेंड काफी ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में आप ब्रा को अच्छे से डेकोरेट करके डिजाइनर साड़ी के साथ इसे क्‍लब कर सकती हैं। इसके अलावा आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ ही इसे कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा।

padded bra Recycling
padded bra Recycling

डिजाइनर ब्रा को आप कई अन्य तरह के लुक्स भी दे सकती हैं। इसलिए ब्रा खरीदते समय डिजाइनर ब्रा को इग्नोर न करें। आप अपनी पसंदीदा ब्रा जरूर खरीदें। ताकि जब वह पुरानी हो जाए, तो आप उसे रिसाइकलिंग करके कुछ अलग और अच्छा सा लुक दे सकें। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया, तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...