ये बॉटम कट डिज़ाइन कुर्तिया महिलाओं को देंगी स्टाइलिश लुक: Bottom Cut Kurtis Designs
इन डिज़ाइन को नए और पुरानी कुर्तियों में बनवाया जा सकता है।
Bottom Cut Kurtis Designs: आजकल कुर्तियां को कई तरह से स्टाइल किया जाता है। जिससे लड़कियों को एक नया स्टाइलिश लुक मिलता है। अगर आप भी एक ही तरह की कुर्ती पहन कर काफी बोर हो चुकी है, तो आज हम आपके लिए बॉटम कट कुर्तियों के कुछ स्टाइलिश डिजाइंस लेकर आए हैं, जिसे आप अपने लिए बनवा सकती हैं। यह देखने में काफी प्यारे और हर फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप चाहें तो इन डिजाइंस को अपने पुरानी कुर्तियों में भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी नई और पुरानी दोनों तरह की कुर्तियों की काया पलट सकती हैं।
फ्रंट लॉन्ग कट

इस कुर्ती का सबसे अट्रैक्शन वाला पार्ट इसका लॉन्ग कट डिज़ाइन होता है, जिसमें कुर्ती के दोनों साइड से धागे की लटकन लगाई है। जिस वजह से बीच का बचा हुआ हिस्सा अधिक लंबा दिखाई देता है। आप इस इस डिज़ाइन को कॉटन, जॉर्जेट और शिफॉन तीनों फैब्रिक वाले कपड़ों पर बनवा सकती हैं।
इनवर्टेड यू कट कुर्ती

अगर आपके पास कोई स्ट्रेट कट कुर्ती है और आप उसे स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो उसमें यह डिज़ाइन बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसमें कुर्ती के नीचे वाले हिस्से के दोनों साइड को छोड़ते हुए बीच में आपकों स्क्वायर में एक कट देना है। जिस वजह से कुर्ती के दोनों साइड बड़े दिखेंगे और बीच वाला हिस्सा छोटा दिखेगा। यह देखने में काफी स्टाइलिश लगेगा।
क्रॉस कट लॉन्ग कुर्ती डिज़ाइन

इस कुर्ती में फ्रंट कट को बेहद ही अनोखे तरीके से बनाया गया है। इस कुर्ती में आपके नेकलाइन को राउंड शेप दिया जाता है और उसके नीचे वाले हिस्से में क्रॉस का कट दिया जाता है। जिससे आपका लुक काफी स्टाइलिश दिखता है। ऐसी कुर्ती के साथ आप प्लाजो पैंट या चूड़ीदार पहन सकती है।
वी कट कुर्ती

अगर आपका फैब्रिक ब्रोकेड वाला है, तो उसमें वी कट कुर्ती डिज़ाइन काफी अच्छा लगेगा। इस कुर्ती में आपके डिजाइन को बिल्कुल नॉर्मल रखा जाता है। लेकिन, नीचे वाले हिस्से को वी शेप दे दिया जाता है। आप चाहे तो ऐसी कुर्ती में फुल स्लीव्स की डिटेलिंग दिलवा सकती हैं।
क्रॉस वी कट कुर्ती

आप अंगरखा स्टाइल की कुर्ती के लिए आप इस तरह का डिज़ाइन बनवा सकती हैं। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए इस कुर्ती का एक हिस्सा थोड़ा लंबा ही रखा गया है। क्रॉस करते हुए नीचे के फ़ैब्रिक को वी का आकार दिया गया है। जो दिखने में अच्छा लगता है।
समेट्रिकल कट डिज़ाइन

अगर आप प्रिंटेड फैब्रिक वाले कपड़ों की कुर्ती बनवा रही है, तो यह डिज़ाइन ट्राई कर सकती है। इस कुर्ती की डिज़ाइन में दोनों साइड से कट दिया गया है और उसमें व्हाइट कपड़ो की पाइपिंग लगाई गई है। यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। आप ये डिज़ाइन अपनी पुरानी कुर्तियों में भी बना सकती हैं।
