त्योहारों और शादियों का सीजन अब ज्यादा दूर नहीं है। वहीं अब इन फंक्शन्स के लिए लोगों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। साथ ही कोई भी त्यौहार हो या कोई भी फंक्शन हो लड़कियों का सबसे इम्पोर्टेन्ट काम होता है उनकी ड्रेस, उनका ऑउटफिट जो वो उस समय पहनना चाहती है। वहीं अगर शादियों की बात की जाए तो मेहंदी से लेकर बारात तक लड़कियां अलग-अलग ऑउटफिट में नजर आती है। साथ ही अगर आप हल्दी के फंक्शन के लिए ऑउटफिट सर्च कर रही है तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है।
गौरतलब है कि, हम जब भी अपने लिए कोई ऑउटफिट ढूंढते है तो सबसे पहले बॉलीवुड की दिवास से इंस्पिरेशन लेते है। अभिनेत्री ने किस तरह का ऑउटफिट पहना है उसके साथ कौन सी ज्वेलरी कैरी की है और भी बहुत कुछ। वही अगर बात आए हल्दी फंक्शन की तो सबसे पहले येलो कलर ही जुबान पर चढ़ता है। जिसके चलते आज हम आपको हल्दी के लिए बेहद खूबसूरत ऑउटफिट बताने जा रहे है। यह ऑउटफिट की इंस्पिरेशन आपकी फेवरेट अभिनेत्रियां है जिन्होंने येल्लो ऑउटफिट से सबका दिल जीता। आप भी अपनी फेवरेट अभिनेत्री से हल्दी के ऑउटफिट के लिए इंस्पिरेशन ले सकती है।
जैक्लीन फर्नांडिस
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिस अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। लड़कियों को जैक्लीन फर्नांडिस का फैशन सेन्स बहुत अच्छा लगता है सोशल मीडिया पर उनके ऑउटफिट और मेकअप लुक्स आये दिन चर्चाओं का विषय बने रहते है। वहीं आप जैक्लीन का यह येलो फ्लोरल लहंगा हल्दी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती है।
आलिया भट्ट
View this post on Instagram
वहीं बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने और रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर आए दिन सुर्खियों में शामिल रहती है। इसके साथ ही आलिया अपने फैशन सेन्स को लेकर भी जानी जाती है। वहीं आप आलिया भट्ट का टोन ऑन टोन एम्ब्रोडरी लहंगा हल्दी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती है। आप देख सकती है कि, आलिया भट्ट का यह लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा है।
तारा सुतरिया
View this post on Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में बड़ी पहचान कायम करने वाली अभिनेत्री तारा सुतरिया अक्सर अपने लुक्स से सबका दिल जीतती रहती है। वहीं अगर आप भी तारा का फैन है तो आप उनके इस ऑउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती है। तारा का यह वाइब्रेंट लेकिन सूदिंग येलो लहंगा दिन और रात दोनों के फंक्शन के लिए बिलकुल परफेक्ट है। तारा का यह लहंगा आपको दिनभर एक फ्रेस लुक देगा।
कियारा आडवाणी

कबीर सिंह मूवी से सबकी के दिलों पर कब्ज़ा करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज हर दूसरी लड़की की इंस्पिरेशन है। कियारा हमेशा एक हॉट लुक में दिखती है लेकिन इस लुक में उनके साथ एक सादगी भी साथ चलती है। वहीं आप हल्दी फंक्शन के लिए कियारा का यह मिरर वर्क लहंगा भी ट्राई कर सकती है। वहीं कियारा ने इस मिरर वर्क लहंगे के साथ मैटेलिक ब्लाउस कैरी किया है। वहीं कियारा का यह पूरा लहंगा बहुत अट्रैक्टिव है।
दीपिका पादुकोण
View this post on Instagram
बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक है दीपिका पादुकोण। जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग और आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में शुमार रहती है। वहीं अगर आप भी दीपिका की फैन है तो आप उनके इस ऑउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती है। दीपिका का यह मस्टर्ड येल्लो सूट काफी सुन्दर लग रहा है वहीं इस सूट की खासियत उसकी मिनिमल मैटेलिक एम्ब्रोडरी है।
पूजा हेगड़े
View this post on Instagram
टॉलीवूड की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े हमेशा ही अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। वहीं अभिनेत्री का यह येलो ऑउटफिट बेहद खूबसूरत है आप भी पूजा के इस ऑउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती है और हल्दी के फंक्शन में बेहद सुन्दर लग सकती है। पूजा का यह ऑउटफिट इतना सुन्दर है कि इससे अपनी नजर हटाना मुश्किल ही है। वहीं पूजा ने टायर्ड लहंगा स्कर्ट के साथ बोल्ड फ्लोरल प्रिंट उनके ऑउटफिट को और उभार रहा है। साथ ही उनका यह लुक मॉडर्न है।
सोनाक्षी सिन्हा
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही अपने बेस्ट लुक्स की वजह से चर्चाओं में रहती है। वहीं सोनाक्षी अपने वेट ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी काफी एक्टिव रहती है। वहीं आप सोनाक्षी के इस येलो सूट से भी इंस्पिरेशन ले सकती है और हल्दी में इस तरह का ऑउटफिट कैरी कर सकती है।
Celebrity lifestyle - आलिशान जिंदगी जीते है शिल्पा-राज, गिफ्ट किया था 100 करोड़ का बंगला
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
