बॉलीवुड से हर कोई इंस्पायर होता है कोई फिट बॉडी के लिए तो कोई ड्रेसिंग के लिए। बॉलीवुड के स्टार्स जो पहन ले वो ट्रेंड में आ जाता है और हर कोई उसे ट्राई करना चाहता है। वहीं ब्लैक कलर एक ऐसा कलर है जो हर किसी को पसंद होता है। ब्लैक की खासियत है कि, इस कलर में हमारी बॉडी का शेप बहुत अच्छा दीखता है और हर लड़की को ब्लैक कैरी करना बहुत पसंद है। हम चाहे किसी ऑफिस पार्टी में जाए या किसी डिस्को नाईट में जाए हमारी सबसे पहली पसंद ब्लैक ऑउटफिट ही होते है। तो आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको ब्लैक पैंट्स को कई अलग-अलग स्टाइल में कैरी करना बताएंगे।

 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से सबकी फेवरेट अभिनेत्री बनी रहती है। वहीं दीपिका का यह ऑल ब्लैक लुक काफी बोल्ड और हॉट दिख रहा है। बता दें कि, अभिनेत्री ने क्रू नेक टॉप के साथ लेदर ब्लैक पैंट को कैरी किया हुआ है। आप दीपिका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते है और अगर आप किसी शानदार पार्टी में जा रहे है तो इस लुक से बेहतर ऑप्शन और कुछ नहीं है।

 

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लुक्स से भी कई लड़कियां इंस्पायर होती है। वहीं आलिया ने यह ब्लैक पैंट में कोऑर्डिनेटिंग लुक अपनाया है, जो उन पर बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अभिनेत्री ने ब्लैक पैंट में फ्रंट स्लिट लुक दिया है। साथ ही आलिया के इस लुक में पेंट के साथ साथ उनके जुटे भी काफी अट्रैक्टिव दिख रहे है। अगर आप आलिया की फैन है तो आपको उनका यह लुक जरूर ट्राई करना चाहिए।

 

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। कभी वो अपने और अर्जुन के रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आती है तो कभी अपनी फिटनेस या ड्रेसिंग की वजह से सबके दिल चुराती है। इसी कड़ी में अब मलाइका यह ब्लैक पैंट लुक से लोगो के दिलो पर कब्ज़ा कर रही है। इस ऑउटफिट में अभिनेत्री बेहद स्टाइलिश लग रही है। उन्होंने वाइड-लेग ब्लैक पैंट को प्लंजिंग नेकलाइन ऑफ-शोल्डर रफल्ड ब्लैकटॉप के साथ कैरी किया हुआ है।

 

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन वो अपने लुक को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं अब अगर करिश्मा के इस लुक की बात की जाए तो करिश्मा का ये सेमी फॉर्मल काफी अच्छा लग रहा है। अभिनेत्री ने व्हाइट शर्ट को स्ट्राइप्ड ब्लैक पैंट के साथ पेअरअप किया है जो की बेहद स्टाइलिश लग रहा है। आप करिश्मा के इस लुक को किसी ऑफिस पार्टी में ट्राई कर बहुत स्टाइलिश दिख सकती हैं। वहीं इस पैंट के साथ करिश्मा ने बेहद सुन्दर शर्ट भी कैरी किया है।

 

अनन्या पांडे

वहीं बात करें बॉलीवुड की सबसे क्यूटेस्ट अभिनेत्री अनन्या पांडे की तो अनन्या का यह लुक काफी हॉट लग रहा है। अगर आप नाइट पार्टी में ब्लैक पैंट पहनना चाहती है तो तो अनन्या पांडे का ये लुक आपको बहुत पसंद आने वाला है। वहीं इस लुक में अनन्या ने ब्लैक पैंट को मैचिंग जैकेट के साथ पेयर किया है। वहीं हल्का सा शिमर अनन्या के इस लुक को और ख़ास बना रहा है। अनन्या हमेशा ही अपनी क्यूटनेस और परफेक्ट बॉडी के लिए जानी जाती है साथ ही अब अनन्या का यह लुक उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

 

भूमि पेडनेकर

अगर आप कुछ रेट्रो ट्राई करना चाहती है तो भूमि का यह अंदाज अपने लिए बिलकुल परफेक्ट है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हमेशा से ही अपने ड्रेसिंग की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। जिसके चलते अब वो इस रेट्रो लुक की वजह से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही ट्राई करने का सोच रही है तो भूमि का यह स्टाइल काफी अच्छा है। वहीं ब्लैक पंत के साथ उन्होंने पिंक टॉप कैरी किया है जिसमे बड़े-बड़े डॉट बने हुए है जो बहुत ही सुन्दर लग रहा है।

 

 

यह भी पढ़े। 

Celebrity Gossip – बॉलीवुड के कुछ ऐसे कांड जिन्होंने चौकाया पूरी दुनिया को, देखें लिस्ट

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com