बॉडीकॉन ड्रेस पहनने के सपने को ऐसे पूरा करें

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे बॉडीकॉन ड्रेस में आप अपने बैली फैट को छुपा सकते हैं और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

Bodycon Dresses: जब पार्टी सीज़न आउटफिट को चुनने की बारी आती है, तो अक्सर लड़कियां वेस्टर्न ड्रेस चुनना ज्यादा पसंद करती हैं। अधिकतर नाइट या क्लब पार्टी के लिए स्टाइलिश ड्रेस का चुनाव करती हैं या फिर तलाश करती हैं बॉडीकॉन ड्रेस की, जो ग्लैमरस दिखाने में मदद करती है। ये तो ठीक है कि आप इस ड्रेस को पहनना चाहती हैं, लेकिन जिनका बेली फैट साफ दिखता हो, उनके लिए ये अजीब सवाल हो जाता है। बॉडीकॉन या बॉडी से चिपकी हुई ड्रेस पहनने का मन होते हुए भी वह नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे बॉडीकॉन ड्रेस में आप अपने बेली फैट को छुपा सकती हैं और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

डार्क कलर चुनें

अगर आपकी टमी पर फैट है, तो आप लाइटर कलर्स की जगह डार्क कलर का चुनाव करें। आप डार्क पर्पल, नेवी ब्लू, ग्रीन या फिर ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं। इसमें आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी और बेली फैट भी नहीं दिखेगा, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर बेली फैट के साथ ही आपके आर्म्स में भी फैट है, तो इसके लिए आपको फुल स्लीव की बॉडीकॉन ड्रेस पहननी चाहिए।

मोटा होना चाहिए फैब्रिक

जब फैब्रिक चुनने की बात आती है, तो बहुत ज्यादा पतले फैब्रिक की बॉडीकॉन ड्रेस आपको नहीं पहने नहीं चाहिए क्योंकि इसमें आपके टमी या बैक पर चर्बी के कारण बन रहे टायर्स नजर आते हैं इसीलिए आपको हमेशा थोड़े मोटे फैब्रिक की बॉडी का चुनाव करना चाहिए। इसी के साथ यह कोशिश करें कि आप नायलॉन फैब्रिक की ड्रेस की जगह नेट या फिर होजरी फैब्रिक की बॉडीकॉन ड्रेस पहने यह देखने में सुंदर भी होती है और कंफर्टेबल भी होती है।

इस्तेमाल करें शेपवियर

बाजार में शेपवियर की बहुत सारी वैरायटी मिल जाती है। आप बॉडीकॉन ड्रेस के नीचे शेपवियर पहन सकते हैं। इससे आप अपना बैली फैट भी छुपा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शेपवियर के साइज़ का चुनाव करते समय सावधानी जरूर बरते शेपवियर के बाजार में बहुत सारे सेट मिल जाएंगे। इससे आप टमी फैट और ब्रेस्ट फैट दोनों को छुपा सकते हैं।

ऐसी होनी चाहिए डिज़ाइन

अगर आप बोडीकॉर्न पैटर्न का चुनाव करती है तो भी बॉडीकॉन ड्रेस में आप बेली फैट को छुपा सकते हैं। इससे आपकी हाइट भी ज्यादा नजर आएगी। अगर आपकी बॉडी और होरग्लास है तो आपको बहुत टाइट बस्ट और बट वाली बॉडीकॉन ड्रेस नहीं पहनी चाहिए।

बॉडी शेप के अनुसार ही आपको बॉडीकॉन ड्रेस का टाइप और फैब्रिक का चुनाव करना होगा। आप फ्लेट पैटर्न वाली बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकते हैं। इतना ही नहीं आप बॉडीकॉन ड्रेस को लेयर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप लॉन्ग ब्लेजर या फिर शृग का चुनाव कर सकते हैं।

एक्सेसरीज़ का करें इस्तेमाल

डिजाइनर नेक पीस या फिर बेल्ट को क्लब करके भी आप बॉडीकॉन ड्रेस में अपने टमी फैट को छुपा सकते हैं। आपको बाजार में बहुत तरह की चौड़ी और पतली बेल्ट मिल जाएगी। अगर आप सिंपल बॉडीकॉन ड्रेस के साथ ब्रांड एक्सेसरीज कैरी करते हैं तो आपको अच्छे लुक के साथ-साथ स्लिम ट्रिम लुक भी मिलेगा।

बॉडीकॉन ड्रेस पहनना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बेली फैट की वजह से नहीं पहन सकते हैं, तो इसके लिए बहुत सारे तरीके हैं और आप बॉडीकॉन ड्रेस पहने का सपना पूरा कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...