ब्लाउज़ स्टिच करवाने से पहले ये बातें जान लें
हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आपको साड़ी ब्लाउज़ सिलवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।
Blouse Stitching: जब हम साड़ी का ब्लाउज़ सिलवाते हैं तब हमें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है हम दर्जी को कुछ बताते हैं और दर्जी उसके बाद भी गड़बड़ कर देता है। जिसकी वजह से हमारा ब्लाउज़ पूरा खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आपको साड़ी ब्लाउज़ सिलवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।
रंगों को सही प्रकार से संतुलित करें

अपनी साड़ी और ब्लाउज़ को मैचिंग करना बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि आजकल कंट्रास्ट का जमाना है इसीलिए लोग साड़ी के विपरीत कंट्रास्ट में ब्लाउज़ पहनना पसंद करते हैं और उसी के हिसाब से सिलवाते हैं। लेकिन किस साड़ी पर कौनसे ब्लाउज का डिजाइन अच्छा लगेगा इसका मिलान करने के बाद ही आप ब्लाउज़ सिलवाए।
सही माप की जानकारी

जब हम टेलर को माप देने जाते हैं तब हमें सही प्रकार से माप देना चाहिए क्योंकि कई बार कपड़ों की वजह से माप गलत हो जाता है। जिसकी वजह से हमारा ब्लाउज़ फिटिंग का नहीं बन पाता है। इसीलिए जब टेलर को आप माप देने जाते हैं तब इस बात की जानकारी अवश्य दें कि वह आपके माप लेने के बाद कपड़े में मार्जिन जरूर रखें।
सही ब्रा का चुनाव करें

जब ब्लाउज़ पहनते है तब सही ब्रा का चुनाव करना बहुत ही जरूरी होता है। कई बार कपड़ा इतना बेकार होता है कि हमें वह चुभने लगता है जिसकी वजह से हमारे शरीर पर रैशेज भी हो जाते हैं। इन सब से बचने के लिए सही प्रकार की ब्रा का चुनाव करना चाहिए। उससे हमारे ब्लाउज़ की फिटिंग भी अच्छी रहती है। अधिकतर ब्लाउज़ के नीचे गद्देदार वाली ब्रा सबसे ज्यादा अच्छी रहती है जिसे हम पैडेड ब्रा भी कहते हैं।
अपने शरीर के बारे में जानकारी

ब्लाउज़ सिलवाने से पहले आपको अपने शरीर के बारे में जानकारी होना जरूरी होता है। आपके छोटे कंधे है या चौड़े कंधे है किस प्रकार की नेक लाइन आप पर अच्छी लगेगी किस प्रकार की स्लीव्स अच्छी लगेगी। इस प्रकार तरह-तरह की जानकारी होना बहुत ही जरूरी होता है।
ब्लाउज़ का डिजाइन

हर प्रकार का डिजाइन और नेकलाइन सभी पर अच्छी नहीं लगती है इसीलिए अपने शरीर के हिसाब से हमें ब्लाउज़ का डिजाइन बनवाना चाहिए।
बारीकी से समझें
कई बार हम गला बहुत ही डीप बनवाते हैं जिसकी वजह से हमारे शोल्डर बार-बार नीचे गिरते हैं। ऐसे में आप ब्लाउज़ में डोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हमारे ब्लाउज़ को सही माप देने में सहायता करता है और इससे फिटिंग भी अच्छी होती है।
सही फैब्रिक का चयन करना

ब्लाउज़ सिलवाने से पहले सही फैब्रिक का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि कई बार कपड़े बहुत ही अजीब होते हैं। कोई कपड़ा काटने के बाद छोटा हो जाता है कोई मुड़ जाता है इसीलिए कपड़े का सही चुनाव करना चाहिए।
अच्छे दर्जी का करें चुनाव
ब्लाउज़ हमेशा अच्छे टेलर के पास ही सिलवाना चाहिए, नहीं तो ब्लाउज़ खराब होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं। ऐसे मैं आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए क्योंकि साड़ी बहुत ही महंगी होती है इसीलिए इन बातों का हमेशा ध्यान रखें।
