इस तरह के ब्लाउज़ डिजाइन से आपकी बाजुएं मोटी नजर नहीं आएगी: Blouse Designs
Blouse Designs

इस तरह के ब्लाउज़ डिजाइन से आपकी बाजुए मोटी नजर नहीं आएगी

अगर आपकी भी बाजू मोटी है और आप यह चाहते हैं कि इसके बारे में किसी को ना पता चले तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

Blouse Designs: चाहे साड़ी हो या लहंगा हो दोनों के साथ ब्लाउज़ का कॉन्बिनेशन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, और वह उतना ही ज्यादा खूबसूरत भी लगता है, क्योंकि ब्लाउज़ आपके लुक्स में चार चांद लगा देता है। आजकल आपको ब्लाउज़ में बहुत सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। मगर जब महिलाएं डिजाइन के बारे में सोचते हैं तो वह अधिकतर बैक और फ्रंट डिजाइन पर ही गौर करती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं की समस्याएं होती हैं उनकी मोटी बाजुएं, जिसकी वजह से वह कई सारी परेशानियों का सामना कर सकती हैं। अगर आपकी भी बाजू मोटी है और आप यह चाहते हैं कि इसके बारे में किसी को ना पता चले तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

फुल स्लीव्स

Blouse Designs
full sleeves blouse designs

फुल स्लीव्स का फैशन बिल्कुल भी नया नहीं है बल्कि अब इसके बहुत सारे प्रयोग भी किए जा रहे हैं। जो देखने में बहुत ही ज्यादा बेहतरीन लगते हैं। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। इस ब्लाउज़ डिजाइन में फुल स्लीव का इस्तेमाल किया गया है। मगर इसमें जो पैटर्न दिया गया है उससे आप अपनी बाजू के फैट को आसानी से छुपा सकते हैं और वह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लग रही है।

पफ स्लीव्स

puff sleeves blouse designs
puff sleeves blouse designs

पफ स्लीव्स देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है। उतनी ही ज्यादा पहनने में भी सुंदर लगती है। आमतौर पर वेस्टर्न आउटफिट में इस तरह की स्लीव्स देखी जाती है लेकिन अगर आप एथेनिक लुक में भी इसको इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वहां पर भी बहुत ही ज्यादा ग्रेसफुल लगती है। सबसे अच्छी बात यह होती है कि जहां आपके ब्रॉड शोल्डर होते हैं वहां पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि वह फैट को छुपाने में मदद करती है।

आप इस तरह के ब्लाउज़ डिजाइन को साड़ी लहंगे और लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं। यह देखने में खूबसूरत लगते हैं।

रफल स्लीव्स

ruffle sleeves blouse designs
ruffle sleeves blouse designs

रफल स्लीव्स का फैशन आजकल बहुत ही ज्यादा ट्रेड में है। इस तरह की स्लीव्स पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। सबसे ज्यादा यह वेस्टर्न ड्रेस के साथ बनवाई जाती है, लेकिन आप इसे ब्लाउज़ के साथ भी बनवा सकते हैं। रफल स्लीव्स में बहुत सारे डिजाइन और पैटर्न नजर आते हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने ब्लाउज़ में कर सकते हैं। सबसे ध्यान रखने योग्य बातें यह होती है कि आपके ब्लाउज़ में रखकर डिटेलिंग नीचे की ओर होनी चाहिए ना की ऊपर की ओर अगर ऊपर की ओर होगी तो आपकी बाजू ज्यादा मोटी नजर आएगी।

इसी के साथ अगर आप रफल स्लीव्स में कंफर्टेबल नहीं होती है तो इसके लिए बेल स्लीव्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वह भी देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है।

एल्बो लेंथ स्लीव्स

elbow length sleeves
elbow length sleeves

अगर आप चाहे तो सिंपल एल्बो लेंथ स्लीव्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वह भी आपके बाजू के फैट को छुपाने में मदद करती है। अगर आप चाहे तो ब्लाउज़ को सिंपल रखकर बैक या फ्रंट डिजाइनर लुक दे सकते हैं। आप इस तरह का डिजाइनर ब्लाउज़ साड़ी लहंगे या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं।

इसी के साथ अगर आपकी पीठ पर भी फैट बहुत ही ज्यादा है तो ब्लाउज़ की बैक को अपर ओपन की जगह लोअर ओपन साइड में डिजाइन करवाएं। इससे आपके ब्लाउज़ की बैक डिजाइन अच्छी भी नजर आएगी और पीठ पर जमा हुआ फैट भी नहीं दिखाई देगा।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment