बॉडी शेप के हिसाब से चुने ये ब्लाउज़ डिज़ाइन और अपने लुक को बनाएं शानदार: Blouse Designs
Blouse Designs

बॉडी पर किस तरह के ब्लाउज परफेक्ट लुक देंगे

आप कैसे अपने बॉडी शेप और बॉडी टाइप के हिसाब से सही ब्लाउज को चुन सकती हैं।  

Blouse Designs: भारत में कोई त्योहार हो या शादी ऐसे मौके पर ज्यादातर महिलाएं खुद को सजाने और सवारने में सबसे ज्यादा जिस चीज़ को चुनती है वो है ड्रेसेस। इन ड्रेसेस में भी इन मौकों पर महिलाएं एथनिक पहनना ही पसंद करती है। एथनिक ड्रेसेस में अब वो चाहे लहंगा हो या साड़ी इसमें सबसे अहम् रोल ब्लाउज़ ही निभाता है। अटायर लुक को चेंज कर खूबसूरत लुक देने में ब्लाउज़ सबसे अहम् होता है। एक परफेक्ट डिजाइन किया हुआ ब्लाउज़ आपके लुक को जहाँ निखार सकता है, तो वहीं कभी-कभी गलत तरीका आपके लुक को खराब भी कर देता है। बॉडी शेप और बॉडी टाइप के अकॉर्डिंग परफेक्ट ब्लाउज़ को सेलेक्ट करना बेहद जरुरी है।

वैसे तो आपने कई तरह के डिज़ाइनर ब्लाउज़ देखे होंगे खासतौर पर वो ब्लाउज़ डिजाइन जो सेलेबस पहनती है। इनको देखकर आपको कुछ न कुछ फैशन टिप्स जरुर ही मिल जाते होंगे, लेकिन फैशन टिप्स के साथ आपको पता होना चाहिए कि आपकी बॉडी पर किस तरह के ब्लाउज़ परफेक्ट लुक देंगे। चलिए हम आपको बताते है कि आप कैसे अपने बॉडी शेप और बॉडी टाइप के हिसाब से सही ब्लाउज को चुन सकती हैं।  

आरग्लास बॉडी शेप

अगर आपका बॉडी शेप पतला और लम्बा है तो आप पतले स्ट्रेप्स, लम्बी स्लीव्स और बड़ी नेकलाइन पहने। आरग्लास बॉडी शेप पर इस तरह के बने ब्लाउज़ काफी अच्छे लगते है और उनकी बॉडी शेप उभरकर दिखती है। इसके साथ ही इस तरह कि बॉडी शेप वाली महिलाएं हल्के फाब्रिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्पोर्टी बॉडी शेप

Blouse Designs
Blouse Designs-Sporty body shape blouse

अगर आपकी बॉडी शेप स्पोर्टी और एथलेटिक है तो आप हॉल्टर नेकलाइन और नूडल स्ट्रेप वाले ब्लाउज़ भी आज़मा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज आपके फिगर पर खूब जचेंगे।  

एप्पल बॉडी शेप

Apple body shape Blouse
Apple body shape Blouse

अगर आपका बॉडी टाइप एप्पल है, तो आप भरे ब्लाउज और ज्यादा रंग वाले ब्लाउज के फैब्रिक से बचे और एक ही रंग का ब्लाउज़ पहनें। अपने ब्लाउज के नेकलाइनक को चोड़ा रखें और भारी भरकम कढ़ाई को बिलकुल भी न चुनें।

हाथ मोटे हैं तो ये डिज़ाइन चुनें

Full sleaves Blouse
Blouse Designs-Full sleaves Blouse

अगर आपको हाथ मोटे हैं, तो ऐसे में स्लीवलेस ब्लाउज़ पहनने से ज्यादा से ज्यादा बचे। अपने मोटे हाथ को छिपाने के लिए ब्लाउज़ की आस्तीनों को लम्बी रखें। आप ब्लाउज की आस्तीन को कोहनी तक, या फिर पूरी रख सकतीं हैं इसके साथ ही आप चूड़ीदार स्लीव्ज़ भी पहन सकती है जो आपके लुक को अटरेकक्टिव बनाएगी।

पतला-दुबला बॉडी शेप

Slim Fit Blouse
Slim Fit Blouse

वहीँ अगर आप पतली दुबली हैं और अपने लुक में ग्लैमर लुक पाना चाहती है तो आप भरे हुए ब्लाउज को ज्यादा से ज्यादा पहने।

ब्रॉड शोल्डर्स के लिए

Broad Shoulder neck Blouse
Blouse Designs-Broad Shoulder neck Blouse

अगर आपके कंधे काफी चौड़े है तो ऐसे में आपको ब्लाउज चोड़ी नेकलाइन वाले ब्लाउज चुनें। इसके साथ ही ब्लाउज़ की फिटिंग बिलकुल परफेक्ट हो।

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Leave a comment