Summer Office Wear
Summer Office Wear

Summer Office Wear: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, जो अपने साथ बच्चों के लिए छुट्टियों की एक्साइटमेंट लेकर आता है। लेकिन जो लोग ऑफिस जाते हैं उनके लिए यह मौसम थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है। तीखी धूप और गर्म हवाएं हमें परेशान करने का काम करती है। यह ऐसा मौसम होता है जब सभी पतले और कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहते हैं। हालांकि, मौसम कैसा भी रहे लेकिन फैशन और ट्रेंड में तो सभी बने रहना चाहते हैं। गर्मियों के हिसाब से लड़कियों के पास शानदार कुर्तियों का कलेक्शन भी देखने को मिलता है।

अगर आप ऑफिस गोइंग गर्ल है और इस गर्मी में फैशन और ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंफर्टेबल रहना चाहती हैं। इसके लिए हम कुछ लेटेस्ट कुर्तियों के डिजाइन लेकर आए हैं जो आपकी बहुत काम आएगी। आप अपने वॉर्डरोब कलेक्शन में इन कुर्तियां को जोड़ सकते हैं। जो आपको गर्माहट भरे इस मौसम में कंफर्टेबल तो रखेगी ही बल्कि आप खूबसूरत भी नजर आएंगे। चलिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन देख लेते हैं।

Summer Office Wear
Image Courtesy: Ajio

स्ट्रेट कट कुर्ती की डिजाइन पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप इसे पैंट, जींस और प्लाजो सभी के साथ पहन सकते हैं। आप अपने पसंदीदा रंग की कोई भी स्ट्रेट कट कुर्ती बनवा सकती हैं। यह आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

गर्मी के हिसाब से यह भी एक कंफर्टेबल फैब्रिक है जो आपको ब्यूटीफुल लुक देने का काम करेगा। आप इसे स्ट्रेट पैंट और जींस के साथ पहन सकती हैं। इस तरह का कुर्ता आपको कई सारे रंगों और डिजाइन में आसानी से मिल जाएगा।

Simple Plazo Set
Simple Plazo Set-Image Courtesy: Amazon

गर्मियों के मौसम में लाइट और सिंपल कपड़े पहनना कंफर्टेबल भी रहता है और लोगों को यह पसंद भी आता है। इसके लिए आपको अपने ऑफिस वेयर कलेक्शन में सिंपल से कुर्ता और प्लाजो का सेट जरूर रखना चाहिए। इन्हें आप अपने पसंदीदा लाइट रंग में खरीद सकते हैं।

Cotton Kurti
Cotton Kurti-Image Courtesy: IndiaMart

गर्मियों के हिसाब से कॉटन फैब्रिक सबसे बेस्ट माना गया है। आप अपने ऑफिस कलेक्शन में कॉटन की प्रिंटेड कुर्तियां शामिल कर सकते हैं। आप बॉटम में जो चाहे वह पहन सकती हैं क्योंकि कॉटन की कुर्तियां लगभग हर तरह के बॉटम के साथ अच्छी लगती है।

बांधनी प्रिंट एक ऐसी वैरायटी है जो आपको साड़ियों के साथ कुर्ती में भी मिल जाएगी। इस तरह की कुर्तियां पहनने में बहुत प्यारी लगती है। अगर आपको थोड़ा फैशनेबल लुक चाहिए तो आप इसे जींस के साथ पहन सकते हैं। छोटे झुमका इयररिंग और बन इसके साथ बेस्ट रहेगा। यह आपको कई सारे कलर में मिल जाएगी।

Bandhani Kurti
Bandhani Kurti-Image Courtesy: Varanga

यह प्रिंट देखने में बहुत प्यारा लगता है। इस प्रिंट की साड़ियां तो आपने देखी होगी लेकिन कुर्ती भी गर्मियों के हिसाब से बेस्ट रहेगी। आप इसे अपने पसंदीदा रंगों में खरीद सकते हैं। इसे जींस, प्लाजो और पैंट सभी के साथ पहना जा सकता है। जिन लोगों की स्लिम बॉडी है उन पर यह बहुत अच्छा लगेगा।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...