Holi Shopping in Delhi
Holi Shopping in Delhi

दिल्ली में कहां से खरीद सकते हैं होली के कपड़े: Holi Shopping in Delhi Markets

अगर आप इस बार अपने बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे स्ट्रीट मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको किफायती दामों में कपड़ों की बेहतरीन क्वालिटी और वैराइटी मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं, ये कौन सी जगहें हैं।

Holi Shopping in Delhi Markets: होली का त्योहार आने वाला है और इस दिन के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं। होली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार सभी लोग बड़े ही उत्साह से करते हैं। इस दिन लोग खूब रंग खेलते हैं और शाम को एक-दूसरे के घर जाते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब लोग खासतौर पर तैयार होना पसंद करते हैं और नए-नए कपड़े भी खरीदते हैं। अगर आप इस बार अपने बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे स्ट्रीट मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको किफायती दामों में कपड़ों की बेहतरीन क्वालिटी और वैराइटी मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं, ये कौन सी जगहें हैं।

Holi Shopping in Delhi Markets
Chandani Chowk

चांदनी चौक पर आपको अलग डिजाइन के होली के कपड़े मिल जाएंगे। यहाँ पर रंग-बिरंगे सूती, सिल्क और कॉटन के कपड़े उपलब्ध होते हैं। यहां की दुकानों में होली के लिए खास डिजाइन वाले कुर्ता, सलवार, टॉप, और साड़ी मिलते हैं। चांदनी चौक की दुकानों में आपको सस्ते से लेकर महंगे कपड़े भी मिल सकते हैं और यहां पर हर बजट के हिसाब से कपड़े मिल जाते हैं।

राजौरी गार्डन के पास स्थित मॉल और स्ट्रीट मार्केट में होली के लिए कई तरह के कपड़े अब मिलना शुरू हो चुके हैं। अगर आप होली खेलने के लिए कुछ फंकी आउटफिट्स, शॉर्ट्स या टी-शर्ट खरीदना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पर आपको ₹100 से लेकर ₹2000 तक के आउटफिट्स बेहद आसानी से मिल जाएंगे।

करोल बाग में विभिन्न प्रकार के ट्रेडिशनल कपड़े उपलब्ध होते हैं। यहां पर होली के लिए रंग-बिरंगे सलवार-कुर्ते, साड़ी और लेहंगे मिलते हैं। करोल बाग का बाजार खासतौर पर ऐथनिक पहनावे के लिए ही फेमस है, यहां पर आपको कस्टमाइजेशन की सुविधा भी मिलती है। आप यहां 1000 रूपये तक में पूरी शॉपिंग कर सकते हैं।

Lajpat Nagar
Lajpat Nagar: Holi Shopping in Delhi Markets

लाजपत नगर के मार्केट में आपको होली के लिए रंगीन कॉटन कुर्ते, टॉप्स और सलवार, जीन्स के साथ टी-शर्ट्स मिल जाएंगे। यहां का बाजार काफी सस्ता होता है और आपको अच्छे डिजाइन मिल सकते हैं। लाजपत नगर में कपड़े काफी सस्ते होते हैं और यहां पर खरीदारी करने के बाद आप बेहतर डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Sarojini Nagar
Sarojini Nagar

सरोजिनी नगर मार्केट, जो दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है, पूरे भारत में जाना जाता है। यहां आपको मात्र 50 रुपये में टॉप और 100 रुपये में स्कर्ट मिल जाएगी, जिससे आपका बजट में शॉपिंग करना और भी आसान हो जाएगा। इस बाजार की खासियत इसकी जबरदस्त मोलभाव है, जहां आप अपनी पसंद के मुताबिक कीमतें कम करवा सकते हैं। लड़कियों के अलावा यहां लड़कों के कपड़े भी बहुत सस्ते मिलते हैं। जैसे 100 रुपये में फॉर्मल शर्ट मिल जाती है। यह मार्केट सोमवार को छोड़कर पूरे हफ्ते खुला रहता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की इन सारी जगहों पर कपड़ों के दाम बेहद ज्यादा होते हैं, लेकिन आपको मोल भाव कर कर उन्हें कम करवाना होता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...