Summary: लोहड़ी 2026 में चमकें अनन्या पांडे के ये 10 इंडियन आउटफिट्स पहनकर:
लोहड़ी का त्योहार खुशियों, रंगों और स्टाइल का संगम है। इस बार अपने लुक को खास बनाने के लिए आप अनन्या पांडे के स्टाइलिश इंडियन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Ananya Panday Indian Looks: लोहड़ी अब बस कुछ ही दिन दूर है और हर कोई फेस्टिव लुक तैयार करने में लगा हुआ है। अगर आप सोच रही हैं कि इस बार कैसे स्टाइल करें, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको आज अनन्या पांडे के देसी और ग्लैमरस इंडियन लुक्स दिखाने वाले हैं जिन्हें देखकर आप अपनी पार्टी आउटफिट आइडियाज क्रिएट कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी
अनन्या इस रिच ऑरेंज सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी को गोल्डन स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया गया है। बालों को पोनीटेल स्टाइल में सेट किया गया है, जिससे लुक सॉफ्ट और ट्रेडिशनल लगे।
स्काई ब्लू लहंगा
अनन्या पांडे इस जरी एंब्रॉयड्रेड वाले स्काई ब्लू लहंगे में ग्लैमरस लग रही हैं। स्ट्रैपी टॉप उनके कंधों को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और लहंगे में रोमांटिक टच जोड़ता है। इसे डेलिकेट पोल्का चोकर नेकपीस और सिंपल रिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया गया है।
हॉल्टर नेक सूट
अनन्या ने स्काई ब्लू हॉल्टर नेक सूट पहनकर मॉडर्न ट्रेडिशनल का बैलेंस बनाया है। सिल्वर एंब्लिशमेंट ने सूट को एक हल्का ग्लैमरस टच दिया, जबकि सिंपल स्लीक कट लुक को क्लासी बनाता है। ओपन हेयरस्टाइल और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ उनका लुक हर किसी की नजरें खींचने वाला है।
पीली साड़ी लुक
अनन्या ने गोल्डन जरी बॉर्डर वाली पीली साड़ी को गोल्डन एंब्रॉयडर्ड ब्लाउज़ के साथ पेर्फेक्टली स्टाइल किया है। बालों में गजरा और गले में नेकलेस के साथ उनका लुक ट्रेडिशनल और ग्लैमरस दोनों लग रहा है
गुलाबी लहंगा
पिंक लहंगा, स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज़ और कुंदन पोल्का नेकलेस के कॉम्बिनेशन में अनन्या बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही हैं। नीट बन हेयर स्टाइल और स्मोकी आई इसे और पार्टी-रेडी बनाते हैं।
येलो बांधनी लहंगा
अनन्या इस येलो बांधनी लहंगे में बेहद एलीगेंट लग रही हैं। बांधनी के ब्राइट पैटर्न और रिच डिटेल्स इसे ट्रेडिशनल और पार्टी-रेडी लुक देते हैं। लुक को ओपन हेयर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया गया है।
गुलाबी बांधनी लहंगा
अनन्या इस गुलाबी बांधनी लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने इसे स्ट्रैपी स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है और दुपट्टा कैरी नहीं किया है, जिससे लुक मॉडर्न और फ्रेश दिखता है। ओपन हेयर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ हल्की पिंक लिपस्टिक ने लुक को पूरी तरह कंप्लीट किया है।
थ्री पीस सेट
अनन्या पांडे ने लाइन ग्रीन कलर की थ्री पीस सेट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इसमें रुचड स्टाइल धोती स्कर्ट और गोल्डन स्ट्रैपी चोली कट ब्लाउज़ शामिल है। उन्होंने बालों को खुला रखा है और स्मोकी आई मेकअप के साथ लुक को ग्लैमरस बनाया है।
पर्पल साड़ी
अनन्या ने सिल्वर बॉर्डर वाली पर्पल साड़ी के साथ सिल्वर एंबेलिशमेंट वाला हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने विंग आईलाइन के साथ बालों को बन लुक में स्टाइल किया है, जिससे लुक क्लासी और ग्लैमरस दिखता है।
स्काई ब्लू फ्लोरल प्रिंट साड़ी
अनन्या ने स्काई ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने बालों में गजरा लगाकर बन हेयरस्टाइल के साथ लुक को क्लासी बनाया। गले में ब्लैक बीड्स चोकर नेकपीस ने लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश टच दिया है।
