बॉलीवुड की स्टार किड आलिया भट्ट अपने स्टाइल और बैग्स कलेक्शन को लेकर काफी चर्चाओं में बनी रहती है। आलिया भट्ट अपनी क्यूटनेस और चाइल्डिश नेचर को लेकर काफी पॉपुलर है लोग उनके इस नेचर को बहुत पसंद करते है। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैन्स है वे अपने फैन्स के साथ छोटी-मोटी बातें शेयर करती रहती है।

 

इसके साथ ही आलिया अपने ऑउटफिट को लेकर भी काफी कौन्सियस रहती है। आलिया हमेशा अपने परफेक्ट लुक में रहती है अब वो चाहे एयरपोर्ट लुक हो या पार्टी लुक। आपको बता दें कि, आलिया को बैग्स भी बहुत पसंद है उनका बैग कलेक्शन बहुत शानदार और एक्सपेंसिव है। आलिया महंगी चीजों का शौक रखने वाले लोगों में से है। जिसके चलते आज हम आपके साथ आलिया के शानदार बैग्स कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

चैनल बैग

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने एयरपोर्ट लुक को कैजुअल रखना पसंद करती हैं। लेकिन इस दौरान उनके बैग्स का कलेक्शन ऐसा होता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दे। आलिया को कई बार फ्रेंच फैशन हाउस चैनल से दो स्लिंग बैग कैरी करते हुए देखा गया है। जो देखने में इतने अट्रैक्टिव थे कि उन पर से नजरें हटाना वाकई मुश्किल हो रहा था। आपको बता दें कि, आलिया के यह दो साइड स्लिंग पैक चैनल बैग साल 2019 के स्प्रिंग कलेक्शन से थे, जिनकी कीमत 4,82,534 के आसपास है।

 

गुच्ची बैग

आलिया हमेशा ही अपने साथ बैग्स कैरी करती है उन्हें बैग्स का बहुत शौक है। इसके साथ ही वे स्टाइल और ट्रैंड दोनों को ही फॉलो करती है। वहीं, इस बैग की बात की जाए तो आलिया का यह बैग गुच्ची ब्रांड का है। इसकी कीमत 1,01 524 रुपये है। इसके साथ आलिया ने कैज़ुअल ऑउटफिट कैरी किया है।

 

लेबल बलेंसीअगा

आलिया का ड्रेसिंग सेन्स काफी डिफरेंट है। वहीं आलिया के इस लुक की बात की जाए तो उन्होंने फुल ब्लैक ऑउटफिट के साथ रेड स्पेनिश लक्ज़री लेबल बलेंसीअगा बैग कैरी किया है। आपको बता दें कि, इस बैग की कीमत 45000 है।

 

हर्मेस केली बैग
 

आलिया भट्ट के इस बैग की बात की जाए तो यह देखने में काफी सिंपल है और बहुत अच्छा भी लग रहा है। आपको बता दें कि, आलिया के इस बैग की कीमत 5 लाख रुपए है। आलिया ने यह बैग कैज़ुअल ऑउटफिट के साथ कैरी किया है। जो की बहुत अच्छा लग रहा है।

 

चैनल बैग

स्टार किड आलिया भट्ट को Chanel Bags का कलेक्शन बहुत अच्छा लगता है। उनके पास इस ब्रांड के काफी बैग्स है। वहीं इस बैग की बात की जाए तो आलिया का यह बैग उन्हें पसंदीदा  बैग्स में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि, आलिया के इस बैग  करीब 3 लाख रूपए है। इस बैग का कलर और  उनका ऑउटफिट काफी मैच कर रहे है।

 

ऑफ-व्हाइट टोट बैग
 आलिया को कई बार इस बैग को कैरी करते हुए स्पॉट किया गया है। आलिया का यह बैग उनके फ़ेवरेट बैग्स में से एक है। आलिया का ऑफ-व्हाइट टोट बैग काफी ट्रैंडी 
और शानदार है। आपको बता दें कि, आलिया के इस बैग की कीमत 1.67 लाख है।



यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com