Alia Bhatt White Saree Looks
Alia Bhatt White Saree Looks

व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं आलिया भट्ट: Alia Bhatt White Saree Looks

आज हम आपके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के व्हाइट साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

Alia Bhatt White Saree Looks: गर्मी का सीज़न आने वाला है। ऐसे में इस मौसम में महिलाओं को इस बात की सबसे अधिक चिंता होती है कि वह किसी भी फंक्शन में किस तरह के आउटफिट को कैरी करें, जिससे उन्हें अधिक गर्मी ना लगे। गर्मी के लिए सफेद रंग को सबसे प्रिय माना गया है, क्योंकि इसमें अत्यधिक गर्मी नहीं लगती है। अगर आपको भी सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के व्हाइट साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

Also read: गर्मी में चाहिए स्टाइल के साथ कंफर्ट तो इन मैक्सी आउटफिट्स को करें ट्राई: Maxi Dress Designs

इस फोटो में व्हाइट कलर के फ्लावर प्रिंटेड शिफॉन साड़ी के साथ राउंड नेक ब्लाउज़ में आलिया भट्ट बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने सिंपल ग्लोइंग मेकअप, बिंदी, बालों में पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया है। खासतौर पर कानों में झुमके कमाल लग रहे हैं।

कॉकटेल पार्टी के लिए आलिया भट्ट का ये ऑफ व्हाइट चिकनकारी वर्क वाली साड़ी भी परफेक्ट है। साड़ी को आलिया ने राउंड नेक प्लेन ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है, जो उन्हें सिंपल और एलिगेंट लुक दे रहा है। साइड पार्टिंग के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया है और उसे फूलों से सजाया है। गोल्डन टच मेकअप के साथ उन्होंने कानों में स्टोन स्टडेड कुंदन के झुमके पहने हुए है और माथे पर बिंदी लगाई है।

इस फोटो में आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का पतला बॉर्डर वाला व्हाइट शिफॉन साड़ी पहना है। इस आउटफिट को उन्होंने ब्लैक कलर के डीप नेकलाइन वाले चोली कट ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। उनके ब्लाउज़ में सफेद रंग की पाइपिंग भी है। आलिया ने हाथों में अंगूठी और कानों में बड़ा ऑक्सीडाइज झुमका पहना है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। कोहल आई मेकअप के साथ उन्होंने बालों में चोटी बनाई है। साथ ही उसे फैंसी हेयर पिन से सजाया है। माथे पर काले रंग की बिंदी लगाए हुए आलिया भट्ट बेहद प्यारी लग रही हैं।

आलिया भट्ट ने गोल्डन लेस बॉर्डर वाला ऑफ व्हाइट शिफॉन साड़ी पहना है। इस आउटफिट को उन्होंने मैचिंग एंब्रॉयड्रेड स्ट्रैपी राउंड नेक ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। कानों में आलिया ने पोल्की टॉप्स इयरिंग्स पहना है और माथे पर काले रंग की बिंदी लगाई है। शाइनी मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने बोल्ड लिप शेड चुना है और अपने चिक बॉन्स को ब्रॉन्ज हाई लाइटर से हाई लाइट किया है। साइड पार्टिंग हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने बालों में लाल रंग का फूल लगाया है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

गोल्डन चौड़े बॉर्डर वाले फ्लोरल व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी में आलिया भट्ट बेहद हॉट लग रही हैं। इस शिफॉन साड़ी को उन्होंने प्लेन एल्बो लेंथ वाले डीप वी नेक ब्लाउज़ के साथ पहना है। मिनिमल शाइनी मेकअप के साथ आलिया ने ग्लॉसी लिप शेड चुना है और माथे पर बिंदी लगाई है। मल्टीकलर्ड ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है। साथ ही बालों को स्ट्रेट करके ओपन रखा है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...