Alia Bhatt Lehenga
Alia Bhatt Lehenga

आलिया भट्ट के ये लहंगा लुक्स छोटे कद की लड़कियों के लिए हैं बेस्ट : Alia Bhatt Lehanga Looks

आलिया के पास लहंगों का एक बेहतरीन कलेक्शन है, जो छोटी हाइट वाली लड़कियों पर बेहद खूबसूरत दिखेगा। तो चलिए, देखते हैं आलिया भट्ट के लहंगा लुक्स।

Alia Bhatt Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ट्रेडिशनल आउटफिट में लाजवाब लगती हैं। लहंगे से लेकर साड़ी तक उनका लुक बहुत ही अट्रैक्टिव होता है। अगर छोटी हाइट वाली लड़कियां फंक्शन में लहंगा पहनना चाहती हैं, तो वे आलिया भट्ट के कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। क्योंकि आलिया के पास लहंगों का एक बेहतरीन कलेक्शन है, जो छोटी हाइट वाली लड़कियों पर बेहद खूबसूरत दिखेगा। तो चलिए, देखते हैं आलिया भट्ट के लहंगा लुक्स।

ब्लैक कलर की शिमर डिज़ाइन वाले लहंगे के साथ आलिया भट्ट ने स्ट्रैपी डिज़ाइन वाला ब्लाउज पहना है। खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ, उन्होंने कानों में गोल्डन झुमके पहने हुए हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आलिया भट्ट के इस लहंगे में छोटी हाइट वाली लड़कियां भी लंबी दिखेंगी। ऐसे आउटफिट के साथ उन्हें हिल्स ट्राई करनी चाहिए।

गोल्डन कलर की जरी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में आलिया भट्ट बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने वी नेकलाइन वाला मैचिंग ब्लाउज और स्कैल्प बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी किया है। गोल्डन मांग टीका और कानों में झुमके पहने हुए, वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ उनका ओवरऑल लुक पूरी तरह से परफेक्ट लग रहा है।

गोल्डन बॉर्डर वाले बांधनी प्रिंट वाले पर्पल लहंगे के साथ आलिया भट्ट ने वी नेकलाइन वाला मैचिंग ब्लाउज पहना है। उनका यह आउटफिट किसी भी फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। ब्लशी चिक्स और रेड लिप शेड के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। माथे पर सजी बिंदी और कानों में पहने लाल झुमके उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

आलिया भट्ट ने यह फ्यूशिया पिंक लहंगा अपने मेहंदी फंक्शन में पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। लहंगे पर चिकनकारी और मीनाकारी का बारीक वर्क किया गया है, जो देखने में बेहद प्यारा लग रहा है। आलिया ने इस लहंगे के साथ इंफिनिटी डिज़ाइन वाला ब्लाउज पहना है, जबकि बालों को खुला रखा है। मिनिमल एक्सेसरीज़ और शाइनी मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद खूबसूरती से निखारा है।

आलिया भट्ट इस ब्लश पिंक सिल्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके लहंगे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें छोटे-छोटे डिज़ाइन्स बनाए गए हैं, जिनमें टेडी बियर, बलून्स और पॉटेड प्लांट्स शामिल हैं। ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस ने बालों को पोनीटेल लुक दिया है, जबकि शाइनी मेकअप के साथ माथे पर बिंदी भी लगाई है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...