प्लस साइज की महिलाओं के फैशन से बहुत सारी झूठी बातें और अफवाहें जुड़ी हैं जिन्हें आज हम क्लीयर करने वाले है। आप अगर प्लस साइज महिला या लड़की हैं तो आपने बहुत सारे ऐसे हैक या टिप्स सुने होंगे जो आपको पतला दिखाने में मदद करते हैं या आपने लोगों से यह भी सुना होगा की आपको हमेशा अपना शरीर कवर करना चाहिए, आपको पतला दिखने के लिए अधिक काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और हर अलग व्यक्ति अपनी एक अलग राय आपको दे कर चला जाता होगा लेकिन आपको उनके बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्हें भी प्लस साइज फैशन से जुड़ी वही गलत फहमियां हुई हैं जो शायद आपको भी होंगी। सबसे पहले आप भी एक सामान्य इंसान ही हैं इसलिए आपको हर फैशन फॉलो करके अपने मन को सुकून और खुशी देनी चाहिए। आपको किसी फैशन रूल का पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। फैशन का मतलब ही किसी आउटफिट को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करना होता है, चाहे फिर वह एक स्लिम बॉडी हो या प्लस साइज। आज हम आपके सामने कुछ ऐसी प्लस साइज फैशन से जुड़ी अफवाहें बताने जा रहे हैं जो कुछ जानी मानी प्लस साइज मॉडल्स ने भी झेली हैं, लेकिन आपको अब उनके बार में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। तो आइए जानते हैं उन अफवाहों के बारे में।

अफवाहों में फिट होना चाहिए: प्लस साइज महिलाओं के लिए समाज ने एक ही प्रकार का ड्रेस कोड सेट कर दिया है कि अगर आपके कर्व्स हैं तो आपको हमेशा ही पूरा कपड़े और ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिनमें आप स्लिम रखें। आपको यह अहसास दिलाया जाता है कि कुछ बॉडी कोन ड्रेस आदि आपके लिए नहीं बनी हैं। लेकिन आपको इन अफवाहों में फंसे रहने की बजाए अपने दिल की सुननी चाहिए और जिस भी ड्रेस को पहनने का आपका दिल करता है वही पहननी चाहिए। फिर आप सबसे अलग ही क्यों न दिखे।

आपको ब्लैक और वर्टिकल स्ट्रिप्स कपड़े पहनने चाहिए: अलग अलग बॉडीज पर अलग अलग पैटर्न सूट करते हैं।  लेकिन यह अंदाजा लगाया जाता है की कर्वी महिलाएं होरिजोंटल स्ट्रिप वाली ड्रेस या आउटफिट में और अधिक कर्वी लगती हैं और वह उनको फिट नहीं होते हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं को हमेशा ब्लैक और वर्टिकल स्ट्रिप्स के कपड़े ही पहनने चाहिए लेकिन आपको इस माइंड सेट से उभरना चाहिए और अपनी अलमारी में कुछ रंग बिरंगी चीजें भी रखनी चाहिए।

ट्रेंड को फॉलो न करें: जब बात ट्रेंड की आती है तो कर्वी बॉडी वाली महिलाएं हमेशा वही पुराने और बोरिंग फैशन को फॉलो करती हैं और ट्रेडिंग कपड़े नहीं पहन पाती हैं। अगर आप अपनी लाइफ को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आपको इन ट्रेंड्स का सामाजिक ख्यालों को मन से निकाल देना चाहिए और जो चीजें ट्रेंड में हैं उन्हें भी ट्राई जरूर करके देखना चाहिए। चाहे वह क्रॉप टॉप हो या कोई बॉडी हगिंग ड्रेस आपको हर प्रकार का स्टाइल ट्राई करना चाहिए।

आपकी स्किन हमेशा कवर रहनी चाहिए: यह जमाना अब जा चुका है जिसमें कर्वी महिलाओं से यह एक्सपेक्ट किया जाता था की उन्हें अपने शरीर को पूरी तरह से ढंक कर रखना चाहिए और शॉर्ट कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इससे उनके शरीर का फैट दिखता है। अब कर्वी महिलाएं खुल कर अपने शरीर को फ्लांट करती हैं और अपनी मन पसंद के कपड़े पहनती हैं फिर चाहे वह निकर हो या क्रॉप टॉप, कोई नी लेंथ की ड्रेस हो या थाई लेंथ की।

बिकिनी के लिए नहीं होती कर्वी बॉडी: स्टाइलिस्ट और एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको बिकिनी या स्विम सूट पहनने के लिए केवल एक शरीर की जरूरत होती है न की स्लिम बॉडी की। अगर आप बीच पर जा रही हैं और आपका मन स्विम सूट पहनने का है तो आपको जरूर पहनना चाहिए और प्लस साइज बॉडीज भी बिकिनी में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। बिकिनी पहन कर अपने शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स करवाएं।

निष्कर्ष

आपको हर प्रकार का ट्रेंड फॉलो करने के लिए केवल कॉन्फिडेंस की जरूरत है स्लिम बॉडी की नहीं।

यह भी पढ़ें-छोटी हाइट वाले लड़कों के लिए लंबे और पतले दिखने के 5 जरूरी टिप्स

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com