अनिल कपूर की बेटी और 32 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से परिणय सूत्र में बांधने वाली हैं। इन दोनों की शादी से जुड़े अपडेट्स तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हो रहे हैं। फिलहाल इन्ही सबके बीच सोनम कपूर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए ये बताया है की आनंद आहूजा ने उनके और अपने लिए एक रूल बनाया है जिसे ये दोनों शादी के बाद से ही फॉलो करेंगे। सोनम ने बताया की आनंद ने रूल बनाया है की वो और सोनम दोनों सोने से पहले अपने अपने फ़ोन्स बैडरूम से बहार हॉल, लॉबी या वाशरूम में चार्जिंग पर लगाएंगे यानि ये दोनों बैडरूम में फ़ोन नहीं रखेंगे।
वैसे सोनम भी मानती हैं की ये काम सभी कपल्स को करनी चाहिए और हम भी मानते हैं की आनंद आहूजा वाकई बहुत समझदार हैं…आखिर यूँ नहीं बने हैं वो सोनम कपूर के प्रिंस चार्मिंग।
