सनी लियोन ने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली है। इसकी बड़ी वजह उनकी इमेज है। उनकी फिल्मों में किसिंग सीन्स के अलावा कई हॉट सीन होते हैं। बावजूद इसके उन्हें इस बात की शिकायत है कि आखिर उन्हें ही क्यों केवल बोल्ड दिवा की श्रेणी में ही घसीटा जाता है। हालांकि जब बोल्ड दिखने वाली सनी से वन नाइट स्टैंड के बारे में पूछा गया तो  सनी ने कहा कि इंडियन सोसाइटी में इसे स्वीकार करना इतना आसान नहीं है, लेकिन इसकी वजह से लोगों को किसी के चरित्र के बारे में अनुमान नहीं लगाना चाहिए। हो सकता है इसका कारण एक विशेष परिस्थिति हो या किसी का अकेलापन हो।

 

 

               तनुज विरवानी, सनी लियोन और जैस्मीन डिसूजा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जैस्मीन डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी लियोन एवं नायरा बनर्जी के साथ तनुज विरवानी हैं। बता दें कि 29 वर्षीय तनुज विरवानी अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। फिल्म की कहानी दो लोगों के बीच गुजरी एक रात की कहानी पर आधारित है, जिसमें दोनों के बीच संबंध बनते हैं और फिर दोनों को प्यार हो जाता है। 

इस फिल्म की शूटिंग मात्र 55 दिनों में कंप्लीट की गई है। 

 

फिल्म का ट्रेलर देखें यहां-

YouTube video

 

ये भी पढ़े-

प्लेन की लैंडिंग से लगता है डर- राधिका आप्टे

कभी डांस के लिए भी श्रद्धा ने सुने थे ताने, अब हुई ‘बागी’

मैं तभी पढ़ती थी जब एक्जाम आते थे -जूही चावला

 

 

आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।