मिशन मंगल का नया वीडियो प्रोमो बहुत खास है क्योंकि ये महिला सशक्तिकरण को सलाम कर रहा है। फिल्म में पांच प्रमुख अभिनेत्रियां हैं जो फिल्म में इसरो की वैज्ञानिक बनी हैं और अपने समर्पण और दृढ़ता के माध्यम से इस देश की महिलाओं को एक मजबूत संदेश देती हैं। और महिला सशक्तिकरण को दर्शाती इस फिल्म के नायक अक्षय कुमार महिलाओं के विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के लिए कुछ खास कर रहे हैं। अक्षय ने इस फिल्म में एक हिंदी कविता का पाठ किया है, जो ये बताता है कि कैसे हमारे देश की शादी शुदा महिलाएं अपनी चूड़ी, बिंदी और जिम्मेदारियों को बेड़ी नहीं मानते हुए अपने लक्ष्य को पाने की ओर मेहनत करती हैं और सफल होती हैं।
देखिए ये वीडियो-
