हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने फैंस को जिंदगी के 5 सबसे जरूरी सबक दिए हैं। प्रियंका का ये वीडियो काफी मजेदार है साथ ही साथ उन ट्रोलर्स के लिए सबक भी है जो चाहते हैं कि दुनिया उनके हिसाब से चले।

 

 
आप यहां पर वीडियो देख सकते हैं–  https://bit.ly/2Zxbq1z
 
ये सबक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात यह है कि ये 5 सबक भले ही मजाकिया अंदाज में हैं, लेकिन गहरी सीख देते हैं। पहली सीख में प्रियंका कह रही हैं- हमेशा बड़े बनो..अपनी स्कर्ट से भी ज्यादा।

 

दूसरे सबक में प्रियंका बता रही हैं- कुछ छुपाने की जरूरत नहीं हैं। इस दौरान प्रियंका उस गेटअप में नजर आईं जिसमें उन्होंने बिना ब्लाउज के साड़ी कैरी किया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी की गई थी।

 

यूजर्स ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि हॉलीवुड में फिट होने के लिए वल्गैरिटी की हद पार कर रही हैं। लेकिन शायद प्रियंका ने अपने इस टिप से अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है। 

 

तीसरे सबक में प्रियंका कह रही हैं- साड़ी नॉट सॉरी। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रियंका ने अपने इस सबक के जरिए उन ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की है। चौथे सबक में प्रियंका कह रही हैं- मेक सम नॉइस और पांचवा सबक भी कुछ इसी तरह है।
 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी की है। इस दौरान उनका डांस वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने घर में वापस पहुंच गई हैं।