प्रियंका चोपड़ा की ‘जय गंगाजल’ रिलीज़ होने वाली है, लेकिन इस फिल्म से ज्यादा चर्चाएं उनकी पहली हाॅलीवुड फिल्म ‘बेवॅाच’ की हो रही है। प्रियंका के इंडियन फैन्स भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें ‘जय गंगाजल’ से ही काम चलाना पड़ेगा।

 फिल्म ‘बेवॅाच’ के निर्माताओं ने अनाउंस किया है कि यह फिल्म 2017 में 19 मई को रिलीज़ की जाएगी। 1990 के दशक के लोकप्रिय टीवी सीरिज़ ‘बेवॅाच’ पर बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ डी जॅानसन ( द रॅाक ) स्क्रीन शेयर करेंगे।