साल 2018 की क्लास के लिए ऑस्कर एकेडमी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों को न्यौता दिया है। जिसे पाने की चाहत हर फिल्मी कलाकार को होती है। इस अवार्ड को ऑस्कर एकेडमी द्वारा दिया जाता है। हाल ही में इस एकेडमी ने अपने खास इवेंट की क्लास के लिए दुनिया भर के 928 चुनिंदा कलाकारों को न्यौता भेजा है। जिसकी सूची में भारत के 20 फिल्मी कलाकारों के नाम सामने आए हैं। ऑस्कर एकेडमी फिल्म इंडस्ट्री के हर विधा के कलाकारों को आमंत्रित करती है। जिसमें अभिनेता सहित निर्माता,निर्देशकों और संगीत कलाकारों के नाम शामिल हैं। विश्व सिनेमा की बेहतरीन कृतियों को हर साल सम्मानित करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने अपने ऊपर लगे श्वेत पुरुषों को तरजीह देने के आरोपों के जवाब में यह कदम उठाया है।
निर्देशन के क्षेत्र में बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, गुनीत मोंगा और संगीत कलाकारों में उषा खन्ना और स्नेहा खानविलकर को भी ऑस्कर्स क्लास से आमंत्रण मिला है।
अभिनय के क्षेत्र में शाहरुख खान, सौमित्र चटर्जी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, माधुरी दीक्षित, अली फजल और अनिल कपूर को न्यौता भेजा गया है।
इस बात की घोषणा सोमवार को ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट्स एंड साइंसेज पर की गई है। ऑस्कर इस की लिस्ट में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के एडिटर बल्लू सलूजा, मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और डॉली अहलूवालिया, सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता, प्रोडक्शन डिजाइनर सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे भी हैं।
इस लिस्ट में हाईवे जैसी फिल्म के सिनेमेटोग्राफर रहे अनिल मेहता को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही कॉस्ट्यूम डिजाइनर डॉली अहलूवालिया और मनीष मल्होत्रा भी इस सूची में शामिल है जिन्हें न्यौता आया है। दो साउंड डिजाइनर्स को भी इस सूची में शामिल किया गया है जिनमें से एक का नाम देवजीत है, जिन्होंने राजी, कोर्ट, भाग मिल्खा भाग का साउंड डिजाइन किया थाl वही विश्वजीत चटर्जी जो कि 3 इडियट, मद्रास कैफे फिल्मों के साउंड दे चुके हैं। प्रोडक्शन डिजाइन में चक्रवर्ती और अमित बल्लू सलूजा को एडिटर के तौर पर शामिल किया गया है। म्यूजिक कंपोजर के तौर पर उषा खन्ना और स्नेहा खानवलकर को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि ऑस्कर एकेडमी की सदस्यता आमंत्रण के द्वारा ही दी जाती है।
2017 में ऑस्कर एकेडमी ने आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, मृणाल सेन, गौतम घोष और सोनी तारापोरेवाला को निमंत्रण दिया था।
