अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या  राय बच्चन की शादी को आज 12 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए यह कपल पहुंच चुका है मालदीव। अपनी एनिवर्सरी के दिन ऐश और अभि अपनी बेटी अराध्या को भी साथ लें गए हैं। इस स्पेशल डे की तस्वीरें अभिषेक-ऐश्वर्या दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

आपको बता दें कि ऐश और अभिषेक की शादी साल 2007 में 20 अप्रैल को हुई थी। इतने सालों के बाद भी दोनों के बीच की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। प्यार के साथ-साथ दोनों एक दूसके की इज्जत भी उतनी ही करते हैं। 

 

 
अभिषेक बच्चन सफेद घोड़ी पर सवार होकर अपनी बरात ‘जलसा’ लेकर ऐश्वर्या को ब्याहने ‘प्रतीक्षा’ तक पहुंचे थे। शादी के वक्त उनके दोनों बंगलों को लकड़ी का ऊंचा घेरा लगा दिया गया था जिससे कि भीतर हो रहे कार्यक्रमों पर किसी की नजर न पड़ सके। ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। किसी एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी शादी पर इतनी महंगी साड़ी पहनी थी।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बाद तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आए थे। यह फिल्म 14 सितंबर 2018 को रिलीज हुई थी। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘फन्ने खान’ में नजर आई थीं। जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।