आलिया भट्ट के करियर में ये समय किसी गोल्डन पीरियड की तरह है। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म राज़ी को उम्मीद से बेहतर सफलता मिली है और आजकल वो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘कलंक’ की शूटिंग में व्यस्त है। इन्हीं वयस्ततओं के बीच अब उन्होंने एक और फिल्म साइन की है जिसमें उन्हें एक उभरती हुई सिंगर की भूमिका निभाएंगी।
इस फिल्म में आलिया फिल्म बरेली की बर्फी की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करेंगी। आलियाअपने इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि ये फिल्म एक स्लाइस ऑफ़ लाइफ कॉमेडी ड्रामा है और वो ऐसे किसी हल्के फुल्के फिल्म में काम किए हुए समय हो गया है। याद दिला दें कि बड़े पर्दे पर आलिया भले ही पहली बार सिंगर बनेंगी, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अपनी फिल्मों में अपना सिंगिंग टैलेन्ट पहले ही दिखा दिया है।
इस फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की पहली फिल्म निल बटे सन्नाटा थी और दूसरी फिल्म बरैली की बर्फी। दोनों ही फिल्मों में अश्विनी के काम को सराहा गया है। दिलचस्प ये है की अपने मात्र छह साल के करियर में आलिया भट्ट ने अब तक 4 महिला निर्देशकों के साथ काम कर लिया है। आलिया ने डिअर ज़िन्दगी में गौरी शिंदे के साथ काम किया, राज़ी में मेघना गुलज़ार के साथ, गल्ली बॉयज़ में ज़ोया अख्तर के साथ काम कर चुकी हैं और अब अश्विनी अय्यर के साथ काम करने का मन बना चुकी हैं।
