बालिका वधू की आनंदी बनकर सुर्खियों में छाई तोरल रासपुत्रा इन दिवों सोनी टीवी के शो मेरे साई में बायजा की भूमिका में नज़र आ रही हैं। हाल ही में जब तोरल इस शो के प्रमोशन के दौरान दिल्ली आई तो उनके साथ थे शो में साईं की भूमिका निभाने वाले अबीर सूफी। बातचीत के दौरान जब तोरल से ये पूछा गया कि उनकी फिटनेस का राज़ क्या है तो अबीर ने उनके पहले झट से कहा, इनकी मुस्कान।

ये कुछ नहीं करती हैं, बस खाने के बाद ढ़ेर सारा छाछ पीती हैं और घर का बना खाना खाती हैं। उन्होंने कहा कि तोरल सिर्फ अपनेलिए नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए खाना लाती हैं। ये सबके साथ मिलकर खाती हैं इसलिए फिट और ब्यूटीफुल दिखती हैं।

जब हमने तोरल से ये पूछा कि घर पर वो खाली समय कैसे बिताना पसंद करती हैं तब हमें पता चला की तोरल को सोना बेहद पसंद है और उन्हें पार्टी करना, सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव रहना कुछ खास नहीं पसंद है। तोरल ने कहा, मैं ही नहीं अबीर को भी सोशल मीडिया पर आप ढूंढ नहीं पाएंगे।