क्या फिर जुदा हो जाएंगे अक्षरा और अभिमन्यु?: YRKKH Update
YRKKH Update

YRKKH Update: स्टार प्लस का मशहूर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है। शो की कहानी में कोई ना कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है और एक बार फिर बड़ा धमाल होने वाला है।

YRKKH Update: अभिमन्यु का हुआ एक्सीडेंट

शो में अभिमन्यु का एक्सीडेंट हो गया है और उसे इस तरह से देख कर पागलों की तरह भागती अक्षरा को देख सभी के सामने उसके प्यार का खुलासा हो चुका है। अब देखना होगा आगे क्या होगा।

अभिमन्यु ने किया प्यार का इजहार

इतना सब होने के बावजूद भी अक्षरा अभिमन्यु से दूर रहने की पूरी कोशिश कर रही है और उदयपुर से कसौली जाने के लिए निकलने से पहले शिव मंदिर पहुंचती है। यहां पर उसकी मुलाकात अभिमन्यु से होती है लेकिन वह उससे बात ना करने की कोशिश करती है। तमाम कोशिश के बाद भी अभिमन्यु उससे प्यार का इजहार कर देता है।

अभिमन्यु, अक्षरा से कहता है कि अगर वह वाकई में अभिनव के साथ शादी करने के बाद नई जिंदगी शुरू कर चुकी है तो उसके एक्सीडेंट की खबर सुनकर वह इस तरह से उसके पीछे क्यों भाग रही थी। इसका मतलब यह हुआ कि उसके दिल में आज भी उसके लिए प्यार है।

अक्षरा ने उठाए सवाल

अक्षरा किसी भी सवाल का जवाब नहीं देती है और अभिनव दोनों की बातें सुनकर परेशान होता है। अक्षरा अभिमन्यु को कहती है कि उसने तब उसका साथ छोड़ा जब उसने कई अपनों को खो दिया था जिसमें उसका भाई जैसा देवर नील और दोनों मासूम बच्चे शामिल हैं।

अभिमन्यु को होगा गलती का एहसास?

अक्षरा, अभिमन्यु से सवाल करती है कि उस दिन अगर एक्सीडेंट में वह मर गई होती तो क्या वह नील का साथ छोड़ देता। जाहिर सी बात है कि वह ऐसा नहीं करता जिससे साबित होता है कि वह रिश्तो को अलग-अलग नजरिए से देखता है। अब अक्षरा की इन बातों का अभिमन्यु पर क्या असर होता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है या नहीं यह सारी बातें आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगी।