YRKKH Episode Update: टेलीविजन के चर्चित शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अभिनव के कैरेक्टर को खत्म कर दिया गया है और उसकी मौत का इल्जाम अभिमन्यु पर लगा हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन अक्षरा के आधार पर उसे बेगुनाह साबित कर देगी। इधर अभीर अपने पिता को वापस चाहता है और चिड़चिड़ा हो गया है।
सामने आया वीडियो
अक्षरा को अभिमन्यु की बेगुनाही साबित करने की खोज के दौरान शेफाली के फोन में एक वीडियो मिलता है। वीडियो में दिखता है कि अभिमन्यु, अभिनव को बचाने की कोशिश कर रहा था और यह सबूत अक्षरा कोर्ट में पेश करती है। वीडियो देखने के बाद सभी दंग रह जाते हैं और जज पूछता है कि जब इतना साफ सबूत आपके पास था तो आपने इसे पेश करने में इतनी देरी क्यों की इस पर अक्षरा बताती है कि यह उसे शेफाली के फोन से मिला है, जो गलती से बन गया था। इसके बाद अभिमन्यु को बरी कर दिया जाता है।
अभिमन्यु के बरी होने के बाद मनीष, अक्षरा से माफी मांगता है इस पर वह कहती है कि जरूरी नहीं है जो हमने देखा हो वह सच हो, कई बार बातें कुछ और भी होती है लेकिन अब अभिनव इस दुनिया में नहीं है और यही मेरी किस्मत है।
अभिमन्यु का अक्षरा को धन्यवाद
कोर्ट से बरी होने के बाद अभिमन्यु अक्षरा से बोलता है कि पूरे परिवार के खिलाफ होने के बावजूद भी तुमने मेरा साथ दिया और मुझे बचाया ये बहुत बड़ी बात है। मंजरी भी अक्षरा से माफी मांग लेती है और दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक हो जाता है। हालांकि, मुस्कान और सुरेखा चाची को अभी भी उस पर शक है। इधर अभिमन्यु अभीर से मिलने जाता है, जहां वो बच्चा अपने पिता को अपनी जिंदगी में वापस चाहता है।
