YRKKH Episode: चर्चित शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आ चुका है और अब एक नई कहानी आई है जिसे देखकर दर्शक थोड़ा हैरान भी है और कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। मेकर्स जो नई कहानी लाने वाले हैं उसे देखकर दर्शकों का कहना है कि यह गुम है किसी के प्यार में और स्वरागिनी जैसी कहानी है। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
टूटते तारे से विश
यह रिश्ता क्या कहलाता है में 20 साल का लीप आ चुका है और इसके बाद की कहानी जानने के लिए दर्शक काफी उत्सुक थे। अब कहानी को लेकर बड़ा हिंट आया है जिसमें दिखाया जाएगा कि अभी रात टूटे तारीख को देखकर यह विश मांगती है कि मेरी वैसे तो बेहिसाब ख्वाहिश है लेकिन सबसे बड़ी ख्वाहिश यह है कि मैं अपनी मां की तरह वकील बन सकूं। लॉयर अभीरा शर्मा।
इधर अरमान अपनी गाड़ी में से टूटे हुए तारे को देखकर विश मांगता है कि जिस परिवार से मुझे वजूद मिला है उसका कोई भी व्यक्ति कभी भी दुखी नहीं रहना चाहिए मेरी यही ख्वाहिश है। तीसरी विश रूही मांगती है और कहती है कि मेरी जिंदगी हमेशा तुम्हारे साथ गुजरे रूही अरमान पोद्दार बनकर।
नजर आएगा लव ट्राएंगल
इसका जो प्रोमो सामने आया है उसमें पीछे से वॉइस ओवर दिखाया जा रहा है जिसमें बोला जा रहा है कि तकदीर ने रुख ऐसा मोड़ा टूटे तारे ने तीन जिंदगियां को जोड़ा। शो में अब लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा जिसमें अरमान और रुही एक दूसरे से प्यार करेंगे लेकिन अरमान की शादी अभीरा से हो जाएगी। रूही की शादी भी उसी घर के छोटे बेटे से होगी। उधर अभीर के लॉयर बनने का सपना घर की बहू के लिए बनाए गए नियम कायदों के बीच फंस जाएगा।
एक ही घर में दो बहनें
अब शो में एक ही घर में एक दूसरे से प्यार करने वाले लोगों की जो कहानी दिखाई जा रही है उसे देखकर लोगों को लग रहा है कि यह गुम है किसी के प्यार में विराट पाखी और सई के बीच दिखाई गई कहानी की तरह है। वहीं कुछ लोग इसे स्वरागिनी की तरह बता रहे हैं जिसमें एक ही घर में दो बहनों की शादी होती है। अब शो की कहानी दर्शक कितना पसंद करेंगे ये देखने वाली बात होगी।
