
YRKKH : टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकाें को खूब पसंद आ रहा है। जैसे कि आप जानते है कि सीरियल में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हो चुकी है। ये टेलीवीजन में अब तक की सबसे महंगी शादी थी। मेकर्स ने शादी को ग्रैंड बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। शादी के बाद अक्षरा अपने ससुराल में है, और जैसे की टीवी सीरियल में ससुराल का सफ़र आसान नहीं होता है वैसे ही अक्षु के लिए भी ये नया सफर चुनौती भरा रहने वाला है। मंजरी और अभि के अलावा उसे किसी से भी अपनापन ही नहीं मिल रहा है, और ससुराल वाले भी अक्षरा को अपना नहीं पा रहे हैं।
आगे आप देखेंगे कि अक्षरा अभि और हर्षवर्धन की लड़ाई से परेशान है। वहीं मंजरी ये कहते हुए अक्षरा की तारीफ करेगी कि उसने अच्छे कर्म किए हैं, जो उसे ऐसी बहू मिली। आगे अभिमन्यु सबको वॉल ऑफ फेम दिखाएगा, जहां सभी की जीती हुई ट्रॉफी लगी है। अभि कहेगा कि अब अक्षरा की ट्रॉफी भी इसी दीवार पर लगेंगी। वो कहता है अगर अक्षरा की ट्रॉफीज के लिए जगह कम पड़ी तो वो अपनी ट्रॉफी कमरे में रख देगा।
ट्विस्ट और हाईड्रामे से भरपूर इस सीरियल में अक्षरा को पता चलेगा कि म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद होने वाला है, इस बात से अक्षरा दुखी हो जाएगी और रोने लगेगी। इतने में कायरव आकर अक्षरा से रोने का कारण पूछेगा लेकिन अक्षरा कुछ भी बताने से मना कर देगी और तभी अभिमन्यु भी वहां आ जाएगा। इस बात को अक्षरा के अलावा कोई नहीं जानता कि म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद हो रहा है।
आगे की कहानी की बात करें तो अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि को म्यूजिक डिपार्टमेंट के बारे में पता चल जाता है। इतना ही नही वो ये भी जान जाता है की इसके पीछे उसके किसका हाथ है। अभि इस बात से आग बबूला हो जाता है और कहता है कि इस घर में उसकी मां के सपने बिखर कर रह गए थे लेकिन वो अक्षरा के सपनों को ऐसे नहीं मरने देगा। अब आगे अक्षरा का फैसला दिखाया जाएगा।

बता दें अक्षरा के ससुराल आने के बाद से ही उसे काफी कुछ सहना पड़ रहा है। उसका अभी तक का सफर बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहा है। सबसे पहले उसके गृहप्रवेश के समय पूरा परिवार गायब रहा। फिर अभि और हर्षवर्धन की बहस और अब उसके म्यूजिक डिपार्टमेंट को बंद करने की खबर।