Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप शो में से एक है और हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। शो के आने वाले एपिसोड ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर होने वाले हैं जो आपको अपनी स्क्रीन से बांधे रखेंगे। वर्तमान ट्रैक अभिमन्यु द्वारा केस जीतने के बारे में है।
एपिसोड की शुरुवात होती है जब अक्षरा अभीर से मिलने जाती है, लेकिन मंजिरी उसे बताती है कि अदालत ने मिलने की इजाजत केवल वीक एंड दी है। मंजिरी अदालत के आदेश का उपयोग करके अक्षरा को ब्लैकमेल करती है, और आरोही सवाल करती है कि वह परेशान क्यों है, वो बेफिक्र रहे,कुछ भी नहीं बदलेगा। अक्षरा बताती है कि वह अभिर को उसके पुराने जूते देने आई थी क्योंकि नए जूते उसे छाले दे देते हैं।
सुरेखा मुस्कान को दोषी ठहरायेगी
सुरेखा मुस्कान को लापरवाही बरतने के लिए डांटती है, लेकिन मनीष उसे बहस करना बंद करने के लिए कहता है। सुरेखा इस बात पर जोर देती है कि मुस्कान को अधिक सावधान रहना चाहिए था, और उसका मानना है कि अक्षरा स्पष्ट रूप से नहीं सोच रही है। सुहासिनी सुरेखा से सहमत होती है और मुस्कान को दोषी ठहराती है। अभिनव को लगता है कि केवल अक्षरा ही मुस्कान का समर्थन कर सकती है क्योंकि वह नहीं कर सकता। इस बीच अक्षरा बिरला हाउस में होती है.
आरोही अभीर की मदद करने का वादा करती है
आरोही अक्षरा से वादा करती है कि वह अभिर का ख्याल रखेगी। अक्षरा आरोही के इस बात की सराहना करती है, लेकिन रूही अभीर को बताती है कि जूते लाने के लिए मंजिरी ने अक्षरा को डांटा था। अभीर अक्षरा से मिलने के लिए दौड़ता है, लेकिन वह उसे देखे बिना ही चली जाती है।इससे अभीर दुखी और निराश महसूस करता है।
अभिमन्यु अभीर के लिए परेशान हैं
अभीर की मुस्कान कहीं खो गई है और अब वह पहले जैसा शरारती लड़का नहीं रहा। आभीर बोलना, हंसना बंद कर देगा और बहुत कुछ बदल जाएगा। ऊपर आकर, अभिमन्यु अपने कमरे में चुपचाप रोता हुआ अभीर को देखेगा। यह देखकर अभिमन्यु का दिल टूट जाएगा क्योंकि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसके बेटे को इतना कष्ट हो रहा है। अभिमन्यु को अब एहसास होगा कि अभीर की नाखुशी के लिए वह जिम्मेदार है और वह उसे अपने माता-पिता के घर वापस ले जाने का फैसला करेगा। इस बीच मंजरी अभीर को जाने नहीं देगी क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करती है।
आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु के सामने अब अपनी मां मंजरी और अभीर की खुशी के बीच चयन करने की बड़ी दुविधा होगी।