यारियां 2 में नज़र आएंगे ये कलाकार, अक्टूबर में रिलीज़ होगी फिल्म: Yaariyan 2
Yaariyan 2

Yaariyan 2: इस साल कई नई फिल्में पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। जिनमें यारियां 2 भी है। यारियां को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म यारियां 2 के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। 20 अक्टूबर 2023 में फिल्म के रिलीज़ होने की बात कही जा रही है। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सपरु कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट की बात करें तो दिव्या कुमार खोसला फिल्म में नज़र आएंगी। उनके साथ वरीना हुसैन और मीज़ान जाफरी जैसे कई कलाकार नज़र आएँगे। अभी फिल्म का टीज़र रिलीज़ नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि फिल्म यारियां 2 , यारियां से ज़्यादा पसंद की जाएगी या नहीं। दिव्या फिल्म सत्यमेव जयते और सनम रे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...