Avika Gaur

Summary: क्या एकता कपूर के इस शो में नजर आएंगी अविका गौर? सात साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी

सीरियल बालिका वधु से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर टीवी पर लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। अविका गौर को बालिका वधू में आनंदी के रोल में देखा गया था। इसी के बाद से वो घर-घर पॉपुलर हो गईं। अब खबरें ऐसी हैं कि एकता कपूर के चर्चित शो 'नागिन 7' में अविका गौर जल्द नजर आएंगी।

Avika Gaur New Show: टीवी सीरियल बालिका वधु से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर टीवी पर लंबे समय बाद वापसी करने वाली हैं। अविका गौर को बालिका वधू में आनंदी के रोल में देखा गया था। इसी के बाद से वो घर-घर पॉपुलर हो गईं। अब खबरें ऐसी हैं कि एकता कपूर के चर्चित शो ‘नागिन 7‘ में अविका गौर जल्द नजर आएंगी। इस खबर को सुनने के बाद अविका गौर के फैंस खुश हो गए। लेकिन, अब टीवी एक्ट्रेस अविका ने इस पर खुद रिएक्ट किया है। उन्होंने ने बताया है कि वह नागिन बनकर दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली हैं या नहीं।

हाल ही में एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में अपनी एंट्री पर अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘क्या ऐसा है? मुझे इसके बारे में कुछ क्यों नहीं पता?’ एक्ट्रेस के पोस्ट से एक बात तो साफ है कि वह ‘नागिन 7’ का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपने एक पोस्ट के साथ अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साफ कर दिया है कि वह एकता कपूर के शो के अगले सीजन का हिस्सा नहीं हैं।

अविका गौर जब छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही थीं, उसी दौरान वह साउथ इंडस्ट्री में भी काम की तलाश कर रही थीं। फाइनली 2013 में उन्हें बतौर लीड अपनी पहली फिल्म उय्याला जम्पाला मिली। इसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को इतना पसंद किया गया कि उन्हें SIIMA में बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला। उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘थैंक यू’ और ‘नेट’ जैसी फिल्में शामिल हैं। बालिका वधू’ से नाम कमाने के बाद अविका गौर ने ‘ना आना इस देश लाडो’ के दूसरे भाग में काम किया था, जिसका नाम ‘लाडो 2- वीरपुर की मर्दानी’ था। इस धारावाहिक का प्रसारण 6 नवंबर 2017 से 23 मई 2018 तक हुआ था।

दरअसल, मशहूर निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में नागिन के अगले सीजन का ऐलान किया है। अब तक इस शो के 6 सीजन आ चुके हैं और मौनी रॉय से लेकर सुरभि चंदना और सुरभि ज्योती जैसी अभिनेत्रियां नागिन बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। अब इसका अगला सीजन यानी नागिन 7 भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नागिन के छठवें सीजन में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने लीड रोल निभाया था। अब फैंस सीजन 7 की नागिन का नाम जानने को लेकर उत्सुक हैं।

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘नागिन’ के सातवें सीजन को लेकर घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि वह इस सीरियल को बनाने का प्रयास कर रही हैं। इस वीडियो में एकता ने ‘नागिन’ के अपकमिंग सीजन की थीम के बारे में बताते हुए कहा कि सर्व, सुपर श्रेष्ठ, परम श्रेष्ठ, अनादि, सुपर अनादि, नागिन। ‘नागिन’ का छठवां सीजन साल 2022 में आया था, जिसका प्रसारण जुलाई 2023 में बंद हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एकता ने नागिन 7 का नाम लिख दिया है। इससे साफ हो गया है कि टीवी पर बेहद जल्द नागिन का नया सीजन आने वाला है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...