Kaise Mujhe Tum Mil Gaye:‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ शो विराट के हमशक्ल रणवीर की वापसी के बाद काफी इंट्रेस्टिंग हो गया है। अमृता अपने दिल में आज भी विराट के सही सलामत होने की उम्मीद लेकर बैठी है। रणवीर को देख उसकी उम्मीद पक्की हो जाती है। वो रणवीर के बारे में सच पता लगाने की कोशिश कर रही है। रणवीर का सच सामने लाने के लिए वो कर रही है कोशिशें। उसके दिल की उम्मीद को क्या मिलेगी हकीकत की पहचान। जीटीवी के इस शो की टीआरपी बढाने के लिए मेकर्स नए ट्विस्ट और टर्न से कहानी को मजेदार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
अमृता ने कराया रणवीर का डीएनए टेस्ट
रणवीर को देखने के बाद से अमृता का मन बेचैन है। उसे यकीन है कि रणवीर ही विराट है। वो सच्चाई पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराती है। रात को छुप कर वो टेस्ट कराने जाती है। बबीता भी उसका साथ देती हैं। विराट के जिंदा होने की उम्मीद में वे दोनो घर वालों से छुपकर डीएनए टेस्ट करवाती हैं। अमृता डीएनए रिपोर्ट के लिए पूरी रात हॉस्पिटल में ही इंतजार करती है।
अबीर की मां करती है उसे आगाह
अमृता के साथ दिन रात टॉम एंड जेरी का रिश्ता रखने वाले अबीर के मन में उसके लिए फीलिंग्स हैं। वो इस बात को सबसे छुपा रहा है। लेकिन उसकी मां इस बात को समझ चुकी है। वो अबीर से कहती है कि सारी दुनिया समझे या नहीं समझे वो उसके मन की बात समझती हैं। वो कहती हैं कि वो पूरा दिन अमृता का अटेंशन पाने के लिए उससे झगडा करता है। वो अमृता की टेंशन की वजह से परेशान रहता है। वो अबीर को आगाह करती हैं कि अमृता अब भी विराट को चाहती है। वो किसी और को वो जगह नहीं देगी। अमृता विराट के प्यार में बर्बाद हो जाएगी और उसे भी बर्बाद कर देगी। अबीर को अमृता से दूर रहने की सलाह देते हैं।
क्या रणवीर की रिपोर्ट बदल गई है
रणवीर की डीएनए टेस्ट के इंतजार में अमृता हॉस्पिटल में ही बैठी रहती है। उसे लगता है कोई उसका पीछा कर रहा है। रात में उसकी आंख लग जाती है। कोई चुपचाप हॉस्पिटल में आता है। ऐसा लगता है कि कोई रिपोर्ट बदलने की कोशिश कर रहा है। सुबह अमृता के जगने के पहले एक संदिग्ध इंसान दिखता है। लेकिन तभी रिपोर्ट आ जाती है। रिपोर्ट देख अमृता दुखी हो जाती है। रणवीर और विराट अलग हैं, रिपोर्ट का ये सच उसे तोड देता है।
तभी उसे अबीर वहां दिखता है। वो अबीर को सच बताती है। अबीर उसे कहता है कि उसे अब सच मान लेना चाहिए। क्या अबीर ने अमृता के प्यार के लिए रिपोर्ट बदल दी हैं। कोई और भी है जो नहीं चाहता कि अमृता का शक सही साबित हो। कौन है वो इंसान जो इस गुत्थी को सुलझने नहीं देना चाहता। क्या अमृता को उसका प्यार वापस मिल पाएगा। ये तो आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा। लेकिन अमृता अब भी हार नहीं मानने वाली। वो विाराट और रणवीर के एक होने की आशा को नहीं छोडने वाली।

