ये है भारत का ‘मिनी नियाग्रा फॉल्स’ , मानसून में रोमांच के लिए पहुंचते हैं पर्यटक: Widest Waterfall in India
Widest Waterfall in India

छत्तीसगढ़ में है भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात

मानसून में चित्रकोट जलप्रपात को देखना रोमांचकारी अनुभव होता है।

Widest Waterfall in India: क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे चौड़ा जलप्रपात कौन सा है? छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात है जिसकी चौड़ाई 985 फीट है। तभी तो इसे कहा जाता है भारत का मिनी नियाग्रा फॉल्स। ये जलप्रपात है चित्रकोट जलप्रपात।

मानसून में चित्रकोट जलप्रपात को देखना रोमांचकारी अनुभव होता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात को ही भारत के सबसे चौड़े जलप्रपात होने का गौरव प्राप्त है। भारत का इस मिनी नियाग्रा फॉल्स की ऊंचाई 95 फीट और चौड़ाई 985 फीट है। मानूसन में इसकी खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है, जिसे निहारने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।