Who is Vikas Oberoi
Who is Vikas Oberoi

Who is Vikas Oberoi: स्वदेश फिल्म की मशहूर अभिनेत्री गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय हैं। विकास ओबेरॉय भारतीय रियल एस्टेट उद्योग का एक प्रसिद्ध नाम है। वह ओबेरॉय रियल्टी के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष हैं। ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड (Oberoi Realty Ltd) मुंबई में स्थित एक रियल इस्टेट डेवलपर कंपनी है। विकास ओबेरॉय के लीडरशिप में एक कंपनी काफी विकसित हुई है और रियल एस्टेट में इसे एक मजबूत पहचान मिली। विकास ओबेरॉय हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। भारत के अरबपति बिजनेसमैन में इनका नाम सम्मिलित है। विकास ओबेरॉय ने न केवल अपनी काबिलियत से अपनी विरासत को बढ़ाया है, बल्कि भारत के कई युवा उद्यमियों के इंस्पिरेशन भी बन चुके हैं। अरबपति होने के बाद भी अपने जमीन से जुड़े हुए हैं। वह अपने समाज परिवार और बिजनेस तीनों के प्रति काफी ईमानदार हैं।

Who is Vikas Oberoi-Indian billionaire businessman
Indian billionaire businessman

विकास ओबेरॉय भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में काफी मशहूर हैं। यह ओबेरॉय रीयल्टी के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। यह मुंबई की सबसे बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में से एक है। 1993 में विकास ओबेरॉय ने इस कंपनी की कमान संभाली। इस कंपनी की शुरूआत उनके पिता ने की थी लेकिन विकास ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से इस कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। आज ओबेरॉय रीयल्टी हर क्षेत्र में अपने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिसमें ओबेरॉय मॉल, ओबेरॉय गार्डन सिटी, स्काई सिटी इत्यादि शामिल है। मुंबई में कमर्शियल टावर के विकास में इस कंपनी ने स्टैंडर्ड को बढ़ा दिया है।

आज के समय में विकास ओबेरॉय की व्यक्तिगत संपत्ति 45000 करोड रुपए से भी अधिक है। फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट में अक्सर उनका नाम आता है। भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं विकास ओबरॉय। उनका सबसे बड़ा बिजनेस रियल स्टेट का है, लेकिन ज्वाइंट वेंचर्स, हेलीकॉप्टर सर्विसेज इत्यादि में भी इन्होंने निवेश कर रखा है। इनकी पिनेकल एविएशन कंपनी चार्टर फ्लाइट्स और एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट की सर्विसेज प्रदान करती है। वहीं ओबेरॉय फाउंडेशन एक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो शिक्षा से जुड़े विकास में मदद करता है। 

विकास ओबेरॉय का पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बना रहता है। उन्होंने साल 2005 में पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल और प्रसिद्ध अभिनेत्री गायत्री जोशी से शादी की। गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ स्वदेश फिल्म में काम किया था। शादी के बाद गायत्री जोशी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इस कपल का हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल आम जनता को आकर्षित करता रहता है। विकास ओबेरॉय को प्लेन उड़ाने का शौक है। उन्हें पायलट लाइसेंस भी मिला हुआ है। 

विकास ओबेरॉय ने भारत के साथ-साथ विदेश में भी शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया उसके बाद हॉवर्ड बिजनेस स्कूल से ओनर/ प्रेसिडेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया। उन्हें विमान उड़ाने का भी काफी शौक है वह एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ मॉडर्न इंडस्ट्रियलिस्ट भी हैं, जो अपने जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाकर रखना चाहते हैं। 

विकास ओबेरॉय केवल एक इंडस्ट्रियलिस्ट ही नहीं बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने ओबेरॉय फाउंडेशन नाम की एक संस्था शुरू की है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। लाभ कमाने के साथ-साथ वह भारत में जरूरी सुख सुविधाओं और जीवन के स्तर के ऊपर उठने के लिए कार्य कर रहे हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...